राज्य एवं शहर

जांजगीर नैला नगर पालिका चुनाव,,कांग्रेस ने अध्यक्ष सहित 25 पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा की और नामांकन पत्र दाखिल किया,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

जांजगीर नैला नगर पालिका चुनाव,,कांग्रेस ने अध्यक्ष सहित 25 पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा की और नामांकन पत्र दाखिल किया,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

 

जांजगीर नैला नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने अध्यक्ष पद के लिए गंगोत्री गढ़ेवाल को प्रत्याशी घोषित किया है। साथ ही 25 वार्डों के लिए अपने संभावित पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए नैला के श्री राम मंदिर से एसडीएम कार्यालय तक गाजे-बाजे के साथ भव्य रैली निकाली और नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक ब्यास कश्यप ने दावा किया कि इस बार जांजगीर नैला नगर पालिका पर कांग्रेस का कब्जा होगा और क्षेत्र में विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने पार्टी के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास को चुनाव में कांग्रेस की जीत का मुख्य कारण बताया।

कांग्रेस के इस शक्ति प्रदर्शन में पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। गंगोत्री गढ़ेवाल ने अध्यक्ष पद के लिए अपनी प्राथमिकताओं को गिनाते हुए नगर पालिका क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का वादा किया।

नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस के इस कदम से मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है। अब देखना होगा कि जनता किस पार्टी को अपना समर्थन देती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!