राज्य एवं शहर

सिलाई से सियासत तक,चित्ररेखा गढ़ेवाल की नई उड़ान,बीजेपी का नया दांव: जनता के बीच,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

सिलाई से सियासत तक,चित्ररेखा गढ़ेवाल की नई उड़ान,बीजेपी का नया दांव: जनता के बीच,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

कहते है किस्मत में किसके क्या लिखा है इस कोई नहीं जानता,,कभी राजा रंक और रंक राजा बन जाता है,,ऐसा ही एक मामला जांजगीर नैला नगर पालिका अध्यक्ष सीट में सामने आया है,,जहाँ भारतीय जनता पार्टी ने अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर वार्ड 25 की टेलरिंग काम करने वाली महिला चित्ररेखा गढ़ेवाल को अध्यक्ष पद के चुनावी मैदान में उतारा है

जांजगीर नैला नगर पालिका के वार्ड 25 में अपने घर से टेलरिंग दुकान चलाकर परिवार का पति का हाथ बटाने वाली चित्ररेखा गढ़ेवाल वैसे तो 8 वी तक की शिक्षा ली है और 20 वर्षो से बीजेपी से जुडी है,,जनसेवा की भावना लेकर एक बाद वार्ड पार्षद भी चुनी गई,,अपने वार्ड की समस्या का निराकरण करने और वार्ड के विकास में अपना प्रयास की,,पार्षद के बाद बीजेपी महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष रही और अभी महिला मोर्चा की सोशल मिडिया प्रभारी है,,इस बार बीजेपी ने चित्ररेखा गढ़ेवाल को अध्यक्ष पद के लिए उतारा है,,अध्यक्ष पद का टिकट पाने के बाद चित्ररेखा ने अपना नामांकन भर दिया है और बीजेपी के नेतृत्व को धन्यवाद दे रही है उन्होंने अपने टेलरिंग काम से महिलाओ और घर घर बने सम्बन्धो को लेकर अपनी जीत के साथ नगर विकास के लिए आश्वास्थ है

चित्ररेखा गढ़ेवाल ने जांजगीर नैला नगर पालिका के कांग्रेस के पांच साल के कार्यकाल को भ्रष्टाचार और नगर के विकास में बाधक बताया,,उन्होंने कहा कि नगर कि इस बार नगर की जनता बीजेपी की नगर सरकार बनाएगी तो नगर का चहुमुखी विकास करने का दावा कर रही है

चित्ररेखा गढ़ेवाल ( बीजेपी अध्यक्ष प्रत्याशी,, जांजगीर नैला नगर पालिका )

बीजेपी ने जांजगीर नैला नगर पालिका से लेडीज टेलर को अध्यक्ष प्रत्याशी बना कर एक सन्देश दिया है,,कहीं चाय वाला,,तो कहीं गुपचुप वाली भी लोक तंत्र के महा कुम्भ भी अपना किस्मत आजमा सकती है,,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!