राज्य एवं शहर

लंबे इंतजार के बाद बना लक्ष्मणेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट,खुशी में नगरवासियों ने जिला प्रशासन का जताया आभार

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ की काशी के नाम से प्रसिद्ध खरौद नगर के ऐतिहासिक लक्ष्मणेश्वर महादेव मंदिर के लिए शासन द्वारा ट्रस्ट का गठन किए जाने पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है,,वर्षों से चली आ रही मांग पूरी होने के बाद नगरवासियों ने इसे ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए शासन और जिला प्रशासन का आभार जताया।

सोमवार को खरौद नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया,,लोगों ने कहा कि ट्रस्ट बनने से मंदिर का सुव्यवस्थित संचालन होगा और क्षेत्र के धार्मिक,,सांस्कृतिक तथा पर्यटन विकास को नई दिशा मिलेगी।

बसंत यादव ( श्रद्धालु )

नगरवासियों ने बताया कि 100 छिद्र वाले शिवलिंग के लिए प्रसिद्ध लक्ष्मणेश्वर महादेव मंदिर प्रदेश के सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध शिव मंदिरों में से एक है,,यहां छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश,,ओडिशा, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों से श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं।

शिवेंद्र सिंह ( श्रद्धालु )

महेश्वर यादव ( उपाध्यक्ष नगर पंचायत खरौद )

लोगों का कहना है कि अब ट्रस्ट के गठन के बाद मंदिर परिसर में विकास कार्यों में तेजी आएगी,,श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा,,मंदिर का बेहतर रखरखाव किया जाएगा और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा,,इससे स्थानीय व्यापार,,छोटे व्यवसाय और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे,,जिससे पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को लाभ मिलेगा।

जन्मेजय महोबे ( कलेक्टर जांजगीर चाम्पा )

नगरवासियों ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में लक्ष्मणेश्वर महादेव मंदिर की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगी तथा खरौद धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित होगा,,इस अवसर पर शिवेंद्र प्रताप सिंह,,सुखराम मधुकर,,मानेश जांगड़े,,संतोष थवाईत,,उत्तम कुमार सोनी,,बसंत यादव,,महेश्वर यादव,,चंद्रवती सोनी,,धनेश्वरी आदित्य,,प्रखर यादव सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!