WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

जांजगीर में इसी सत्र से शुरू होगी MBBS की पढ़ाई, मेडिकल कॉलेज संचालन की तैयारियां तेज

जांजगीर चांपा जिले में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) से 50 एमबीबीएस सीटों के साथ शासकीय मेडिकल कॉलेज को स्वीकृति मिलने के बाद जिला प्रशासन ने कॉलेज संचालन की तैयारियां तेज कर दी हैं,,

 

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की पढ़ाई शुरू करने की तैयारी की जा रही है,,मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति मिलने के बाद कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए,,

जन्मेजय महोबे ( कलेक्टर जांजगीर चाम्पा )

उन्होंने कहा कि इस वर्ष मेडिकल कॉलेज में 50 सीटों पर एमबीबीएस प्रथम वर्ष में प्रवेश होंगे,,छात्रों की पढ़ाई समय पर शुरू हो,,इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं,,कलेक्टर ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के अस्थायी संचालन के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज और लाइवलीहुड कॉलेज के भवनों को तैयार कर लिया गया है,,कॉलेज में डीन,,शिक्षकों और मेडिकल स्टाफ के कई पदों पर नियुक्तियां हो चुकी हैं,,जबकि शेष रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है,,बैठक में मेडिकल कॉलेज के स्थायी भवन निर्माण की भी समीक्षा की गई,,कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी को तय समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए ताकि भविष्य में कॉलेज अपने स्थायी परिसर से संचालित हो सके,,मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति मिलने के बाद जिले में खुशी का माहौल है। लोगों का मानना है कि अब जांजगीर चांपा के विद्यार्थियों को एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा,,वहीं जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी और भविष्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी,,मेडिकल कॉलेज को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग से मंजूरी मिलने पर जिले के लोगों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी.नड्डा,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है,,लोगों का कहना है कि यह निर्णय जिले की चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि साबित होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!