राज्य एवं शहर

पामगढ़ को बड़ी राहत: विधायक निधि से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगेगा आधुनिक डेड बॉडी फ्रीजर

जांजगीर चाम्पा जिले के पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों को जल्द ही एक बड़ी स्वास्थ्य सुविधा मिलने जा रही है,,विधायक शेषराज हरबंश ने अपनी विधायक निधि से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ में आधुनिक डेड बॉडी फ्रीजर (मर्चुरी यूनिट) लगाने की स्वीकृति दी है,,इस सुविधा के शुरू होने के बाद क्षेत्र के लोगों को शव सुरक्षित रखने के लिए जिला अस्पताल जांजगीर या दूसरे शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे,,अब तक पामगढ़ में डेड बॉडी फ्रीजर नहीं होने के कारण दुर्घटना,,असामयिक मृत्यु या पोस्टमार्टम जैसी परिस्थितियों में परिजनों को शव संरक्षण के लिए दूसरे अस्पतालों में जाना पड़ता था,,इससे आर्थिक बोझ बढ़ता था और पहले से दुखी परिवारों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ता था,,विधायक की इस पहल से पामगढ़ के साथ-साथ आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को स्थानीय स्तर पर ही यह सुविधा मिलेगी,,जरूरत पड़ने पर शव को सुरक्षित रखा जा सकेगा,,जिससे परिजनों को समय पर आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने में आसानी होगी,,क्षेत्र के लोगों ने इसे लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बताया है,,विधायक शेषराज हरबंश ने कहा कि राजनीति उनके लिए केवल चुनाव जीतने का माध्यम नहीं,,बल्कि जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहने का दायित्व है,,उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से यह मांग थी और किसी भी परिवार को अपने प्रियजन के निधन के बाद शव संरक्षण जैसी मूलभूत सुविधा के लिए परेशान होना पड़े,,यह उचित नहीं है,,इसी को ध्यान में रखते हुए विधायक निधि से आधुनिक डेड बॉडी फ्रीजर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है,,उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि क्षेत्र में विकास कार्यों के साथ-साथ स्वास्थ्य और मानवीय जरूरतों से जुड़ी सुविधाओं को भी प्राथमिकता दी जाए,,ताकि लोगों को समय पर सम्मानजनक और बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

प्रमुख बातें

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ में लगेगा आधुनिक डेड बॉडी फ्रीजर।

विधायक शेषराज हरबंश ने विधायक निधि से दी स्वीकृति।

शव संरक्षण के लिए अब जिला अस्पताल जाने की मजबूरी कम होगी।

पामगढ़ सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को मिलेगा लाभ।

शोकाकुल परिवारों को स्थानीय स्तर पर सम्मानजनक और त्वरित सुविधा उपलब्ध होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!