राज्य एवं शहर

नवरात्रि पर अकलतरी में किशोरी बालिकाओं के लिए माहवारी जागरूकता कार्यशाला

जांजगीर-चांपा। नवरात्रि के पावन अवसर पर सामाजिक संस्था “सृजन एक उम्मीद सृजन की” के तत्वावधान में मातारानी उच्च माध्यमिक विद्यालय, अकलतरी में किशोरी बालिकाओं के लिए “माहवारी जागरूकता एवं समस्या-समाधान कार्यशाला” आयोजित की गई।

संस्था की स्थापना के बाद यह पहला कार्यक्रम था, जिसे समाज में नई सोच और सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस दौरान विद्यालय की 150 बालिकाओं को निःशुल्क सैनिटरी पैड वितरित किए गए, ताकि स्वच्छता और स्वास्थ्य के महत्व को समझाया जा सके।

संस्था की संस्थापिका रजनी सतत्तु साहू ने संस्था की स्थापना, उद्देश्य और भविष्य की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सृजन संस्था का लक्ष्य महिलाओं और किशोरियों को शिक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान की मुख्यधारा से जोड़ना है।कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ता रंजीता चंद्रकांत साहू ने धार्मिक और पौराणिक संदर्भों के माध्यम से समझाया कि “मासिक धर्म कोई अभिशाप नहीं, बल्कि स्त्री शक्ति का वरदान है।” उन्होंने कहा कि नवरात्रि जैसे पर्व पर इस विषय पर चर्चा करना माता रानी की शक्ति और स्त्रीत्व के वास्तविक स्वरूप का सम्मान है।आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजू राठौर ने वैज्ञानिक और चिकित्सीय दृष्टिकोण से मासिक धर्म की प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बालिकाओं को पोषण, स्वच्छता और मानसिक मजबूती से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें बताईं और उनके संकोच दूर किए।इस आयोजन को सफल बनाने में रेनू अग्रवाल, डॉ. नीता सिंह, अनिता, प्रभा साहू, शुष्मिता कश्यप और समाजसेवी कुलदीप जायसवाल का विशेष सहयोग रहा।अंत में विद्यालय के प्राचार्य समय लाल साहू ने संस्था के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि नवरात्रि जैसे पर्व पर ऐसे आयोजन समाज को नई दिशा देते हैं और किशोरी बालिकाओं को आत्मसम्मान व आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।विद्यालय की सभी शिक्षिकाएँ भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं और बालिकाओं का उत्साह बढ़ाया।

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!