राज्य एवं शहर

उत्तर प्रदेश में बंधक बने जांजगीर-चांपा के 15 मजदूर,भूखे-प्यासे रखकर जबरन कराया जा रहा काम,परिजनों ने लगाई गुहार,प्रशासन हरकत में

जांजगीर चाम्पा जिला से मजदूरो का पलायन रुकने का नाम नही ले रहा है,,ताज़ा मामला पामगढ थाना के मेकरी गांव से आया है,,जहाँ के 20 मजदूर उत्तर प्रदेश के इट भट्ठा मे बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है,,मेकरी गांव क़ी प्रभा सूर्यबशी ने कलेक्टर को ज्ञापन सौप कर अपने पति के साथ उसके 20 साथियो को बंधक मुक्त कराने क़ी गुहार लगाई है,,महिला क़ी शिकायत के आधार पर जिला प्रशासन ने तत्काल श्रम विभाग को बंधन मुक्त कराने के निर्देश दिए है,,और उत्तर प्रदेश जिला प्रशासन से चर्चा कर मजदूरों को मुक्त कराने के दिशा मे काम शुरू कर दिया है

पामगढ़ थाना क्षेत्र के मेकरी गांव के रहने वाली प्रभा सूर्यबंशी ने कलेक्टर कार्यलय पहुंच कर अपने पति को इट भट्ठा मालिक के चंगुल से मुक्त कराने क़ी गुहार लगाई,,महिला ने बताया कि उनके गांव मे 3 चार परिवार याने 15 से 20 लोग उत्तर प्रदेश के हरदास पुर मे दुबे ईट भट्टा काम करने गए थे,,कुछ दिनों से उसके पति का फोन बहुत कम समय के लिए आने लगा,,और उसके पति ने बताया कि भट्टा मालिक सभी मजदूरों को बंधक बना लिया है,,पैसा भी नहीं दे रहा है खाना पीना भी कम दे रहा है, और बात करने के लिए फोन भी नहीं दे रहा है,,और मारपीट भी कर रहा है,,जिससे पूरा परिवार डरा हुआ है और अपने पति के साथ परिजनों को कुशल लाने के लिए जिला प्रशासन से गुहार लगाई है

प्रभा सूर्यबंशी ( बंधक मजदूर के परिजन )

वही एडिशनल कलेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि महिला से मिली जानकारी के आधार पर तत्काल श्रम विभाग के अधिकारी को बंधक मजदूरों की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए है,,शिकायतकर्ता द्वारा दी गई जानकारी और एड्रेस को भी पुख्ता किया जा रहा है,,उत्तर प्रदेश के सम्बंधित जिला प्रशासन से भी चर्चा की गईं है और बंधक बने मजदूरों के विषय मे जानकारी मंगाई गई है,,अगर जरुरत पडी तो जांजगीत से भी टीम भेज कर कार्रवाई कराई जाएगी

ज्ञानेंद्र सिंह (अपर कलेक्टर जांजगीर चाम्पा )

जांजगीर चाम्पा जिला से लगातार मजदूरों का पलायन जारी है,,राज्य सरकार और केंद्र सरकार पलायन रोकने के लिए भले ही मुफ्त मे राशन की योजना और रोजगार के सुविधा मुहय्या कराने का दावा करती है लेकिन फिल्ड मे देखने पर सरकार की योजना फिसड्डी ही साबित हो रहा है और मजदूर मजदूरी करने दूसरे राज्य पर निर्भर है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!