राज्य एवं शहर

गाँवों में डॉक्टर जैसी सेवा दे रही हैं मितानिन बहनें,,इंजी. सत्यलता मिरी

जांजगीर चांपा जिले के बलौदा ब्लॉक मुख्यालय में स्वास्थ्य मितानिन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन और जनसंवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत जांजगीर चांपा की अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मितानिन बहनें गाँवों में डॉक्टर जैसी भूमिका निभाती हैं। वे छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं का समय पर टीकाकरण करवाती हैं,,लोगों को साफ-सफाई, पोषण और मलेरिया,,टीबी,,निमोनिया जैसी बीमारियों से बचाव के बारे में जागरूक करती हैं। सामान्य बीमारी में प्राथमिक उपचार देने और गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुँचाने में भी मितानिनों की अहम भूमिका रहती है।उन्होंने कहा कि मितानिन बहनें संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं की जानकारी भी घर-घर तक पहुँचाती हैं। अपने संबोधन में उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे कामों और आने वाले बजट में स्वास्थ्य योजनाओं के प्रावधानों की जानकारी भी साझा की। साथ ही मितानिनों से अपील की कि सभी सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाएं और लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाएं।इस मौके पर जिला पंचायत सभापति बबीता रवि वचन रात्रे,,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष शिशुपाल,,भाजपा मंडल अध्यक्ष निलेश गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि रमाकांत सहित बड़ी संख्या में मितानिन और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने पर चर्चा भी की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!