राज्य एवं शहर

चिलचिल्लाती धूप में बैठे विधायक ब्यास कश्यप,कलेक्ट्रेट गेट पर सत्याग्रह,बैरिकेडिंग तोड़कर बैठे अनशन पर,आश्वासन के बाद खत्म हुआ आंदोलन

विधायक ब्यास कश्यप का कलेक्ट्रेट गेट पर अनशन 15 दिन के आश्वासन के बाद खत्म

जांजगीर चांपा में विधायक ब्यास कश्यप ने अपने अधिकारों की अनदेखी और क्षेत्र के विकास कार्यों में बाधा का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय के मुख्य गेट पर एक दिवसीय सत्याग्रह और अनशन किया

चिलचिताती धूप मे कलेक्टर कार्यालय गेट के सामने पहुँचे सत्याग्रह आंदोलन मे

प्रशासन ने उन्हें अंदर जाने से रोकने के लिए पहले ही बैरिकेडिंग और पुलिस बल तैनात कर दिया था,,लेकिन विधायक और उनके समर्थकों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और गेट के सामने ही धरने पर बैठ गए।
विधायक ने आरोप लगाया कि उनकी विधायक निधि के करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपए पिछले दो साल से रोक दिए गए हैं,,जिससे क्षेत्र के विकास कार्य ठप पड़े हैं,,साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कई सरकारी योजनाओं में उनके विधानसभा क्षेत्र को या तो बहुत कम राशि दी जा रही है या बिल्कुल नहीं दी जा रही है

आश्वासन मिलने पर खत्म हुआ धरना प्रदर्शन 

धरने के दौरान विधायक चिलचिलाती धूप में बिना अन्न-जल के बैठे रहे,,जबकि उनके समर्थक काले छाते लेकर समर्थन करते नजर आए,,समर्थकों ने भजन गाए और “अधिकार दो-न्याय दो” जैसे नारे लगाए,,इस आंदोलन को अकलतरा विधायक राघवेन्द्र सिंह और जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने भी समर्थन दिया। राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में विधायकों की लगातार अनदेखी हो रही है और अगर यही स्थिति रही तो आगे बड़े आंदोलन किए जाएंगे,,धरने की वजह से कलेक्ट्रेट कार्यालय में आम लोगों का आना-जाना भी प्रभावित हुआ,,कई लोग अंदर ही फंसे रह गए,,जबकि बाहर से आने वालों को अंदर नहीं जाने दिया गया,,स्थिति को देखते हुए एडिशनल कलेक्टर मौके पर पहुंचे और विधायक से बातचीत की,,उन्होंने मांगों को शासन स्तर पर भेजने और जिला स्तर की समस्याओं पर 15 दिनों के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया,,इसके बाद एडिशनल कलेक्टर ने विधायक को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया,,हालांकि विधायक ने चेतावनी दी है कि अगर समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!