न्याय आपके द्वार समाधान समारोह 2026 के तहत सुप्रीम कोर्ट में विशेष लोक अदालत,आम लोगों को मिलेगा तेज और आसान न्याय

जांजगीर चांपा सहित पूरे देश के लोगों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है। भारत का सर्वोच्च न्यायालय द्वारा “समाधान समारोह 2026” के तहत एक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है,,जिसका उद्देश्य आम लोगों को तेज, सस्ता और सरल न्याय उपलब्ध कराना है
यह अभियान 21 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुका है और इसका समापन 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को सुप्रीम कोर्ट परिसर में आयोजित विशेष लोक अदालत के साथ होगा। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट में लंबित ऐसे मामलों को शामिल किया जाएगा,,जिनका समाधान आपसी सहमति से किया जा सकता है।
इस आयोजन की खास बात यह है कि इसमें पहले से ही सुलह की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है,,राज्य,,जिला,,तालुका और उच्च न्यायालय के विधिक सेवा प्राधिकरणों के माध्यम से मध्यस्थता केंद्रों में बैठकों का आयोजन किया जा रहा है,,इन बैठकों में पक्षकार सीधे उपस्थित होकर या ऑनलाइन माध्यम से भी शामिल हो सकते हैं।
समाधान समारोह का मुख्य उद्देश्य है कि लंबे समय से चल रहे मामलों को आपसी सहमति और बातचीत के जरिए जल्दी खत्म किया जाए,,ताकि लोगों को कोर्ट के लंबे चक्कर और खर्च से राहत मिल सके,,इसके लिए प्रशिक्षित मध्यस्थ और विधिक अधिकारी भी पूरी मदद करेंगे,,जो लोग अपने केस को इस विशेष लोक अदालत में शामिल करना चाहते हैं,,उन्हें सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर जाकर गूगल फॉर्म भरना होगा,,इसके लिए अंतिम तारीख 31 मई 2026 तय की गई है।
हेल्पलाइन और संपर्क जानकारी:
अधिक जानकारी या सहायता के लिए वन स्टॉप सेंटर (वार रूम) के हेल्प नंबर 011-23115662, 011-23116464 पर संपर्क किया जा सकता है।
इसके अलावा सीआरपी निदेशक के नंबर 011-23115652, 011-23116465 पर भी जानकारी ली जा सकती है।
साथ ही ईमेल के माध्यम से aneciallokadalat2026@sci.nic.in पर संपर्क किया जा सकता है,,अधिवक्ताओं, वादकारियों और आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस पहल का लाभ उठाएं और आपसी सहमति से अपने मामलों का जल्द समाधान करें,,यह पहल न्याय को सच में “आपके द्वार” तक पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।



