सड़क की मांग पर डटे ग्रामीणों ने किया 6 घंटे तक चक्का जाम विधायक भी बैठे धरने पर,बारिश में भी डटे रहे ग्रामीण,कलेक्टर ने दिया सड़क निर्माण का आश्वासन

सड़क की मांग पर डटे ग्रामीणों ने किया 6 घंटे तक चक्का जाम विधायक भी बैठे धरने पर,बारिश में भी डटे रहे ग्रामीण,कलेक्टर ने दिया सड़क निर्माण का आश्वासन

सड़क की मांग को लेकर जर्वे गांव के लोगो ने 6 घंटा तक चक्का जाम किया,,सुबह 10 बजे से ग्रामीण महिलाओ,,युवाओ ने शासन प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला और कांग्रेस के विधायक ब्यास कश्यप ने ग्रामीणों की मांग को लेकर चक्का जाम मे बैठ गए,,तेज बारिश के बाद भी ग्रामीण नेशनल हाइवे 49 मे बैठे रहे,,और जांजगीर चाम्पा के मार्ग को रोक कर रखा,,ग्रामीणों की मांग के आगे जिला प्रशासन को झुकना पड़ा और कलेक्टर ने फोन के माध्यम से आक्रोशित भीड़ को सात दिनों मे सड़क मरम्मत और 31 दिसंबर तक सड़क निर्माण की प्रक्रिया पूरा करने का आश्वासन दिया,,वही विधायक ब्यास कश्यप ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि अगर सरकार सड़क बनाने मे आना कानी करेंगी तो विधायक मद का 3 करोड़ रूपये जर्वे च कि सड़क निर्माण के लिए लगाएंगे
जांजगीर चाम्पा जिला मुख्यालय मे सोमवार को जर्वे के ग्रामीणों से चक्का जाम कर शासन प्रशासन के खिलाफ जम कर नारे बाजी शुरू की,,ग्रामीणों के मुताबिक उन्होंने जर्वे च सड़क निर्माण के लिए 10 वर्षो से शासन प्रशासन का मुँह ताक रहे है,,कई बार बजट मे जर्वे च की सड़क पास हो गया है लेकिन तकनिकी वजह से अब तक काम पूरा नहीं हो सका,,कई बार आंदोलन मे ग्रामीणों को जर्वे च से पीथमपुर मार्ग 9 किलो मीटर की सडक बनाने के लिए आंदोलन किया और उन्हें आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला,,शासन प्रशासन के इस रवैया से परेशान ग्रामीणों ने 2 सप्ताह पहले मार्ग की मरम्मत करने की मांग की थी और मांग पूरा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी,,इसका बाद भी PWD के अधिकारी गड्ढों को भरने मे भी सक्रियता नहीं दिखाए,,और ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया
ग्रामीण महिला
कमल कश्यप ( सरपंच प्रतिनिधि )
उतरा कश्यप ( सरपंच जर्वे च )
ममता पटेल PWD E
जांजगीर चाम्पा विधान सभा के कांग्रेसी विधायक ब्यास कश्यप ने चक्का जाम के शुरुआत मे भी अधिकारियो को इस बात की चेतावनी दें दी थी कि इस बार आश्वासन से काम नहीं चलेगा,,आश्वासन के बाद काम करके दिखाना होगा,,सड़क निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया भी अभी से शुरु करना पड़ेगा,,विधायक की मांग को PWD के अधिकारी भी लिखित रूप मे देने से बचते रहे और तेज बारिश के बाद भी विधायक ग्रामीण और स्कूली बच्चे सड़क मे चक्का जाम मे बैठे रहे,,और कलेक्टर ने एडिशनल कलेक्टर को मौके मे भेज कर खुद ग्रामीण और विधायक से चर्चा की और कलेक्टर ने उन्हें आश्वासन दिया कि एक सप्ताह मे सड़क मरम्मत कर कार्य पूरा हो जायगा और अभी से जर्वे च से पीथमपुर की 9 किलो मीटर कि सड़क के लिए स्टीमेट बना कर शासन को भेजनें का भरोसा दिलाया,,जिसके बाद चक्का जाम समाप्त हुआ
व्यास कश्यप ( विधायक कांग्रेस जांजगीर चाम्पा )
ज्ञानेंद्र सिंह ( अपर कलेक्टर )
कलेक्टर के आश्वासन के बाद भी ग्रामीणों को अधिकारियो पर भरोसा नहीं था और आंदोलन को समाप्त नहीं करने पर अड़े थे,,जिसके बाद विधायक ब्यास कश्यप और सरपंच ने भरोसा दिलाया कि अगर शासन से जर्वे च से पीथमपुर रोड की स्वीकृति नहीं मिलेगी तो एक और आंदोलन होगा और विधायक ब्यास कश्यप ने 2026-27 के अपने मद का 3 करोड़ रूपये से सड़क बना कर रहेगे,,जिसके बाद आंदोलन समाप्त हुआ



