राज्य एवं शहर

जांजगीर चाम्पा जिला के पामगढ जनपद अध्यक्ष ने ग्राम पंचायतो में 15 वा वित्त की राशि में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जाँच की मांग की है और आज से जनपद अध्यक्ष के साथ जनपद सदस्यो ने तहसील चौंक में आमरण अनशन शुरु कर दिया है,,

जांजगीर चाम्पा जिला के पामगढ जनपद अध्यक्ष ने ग्राम पंचायतो में 15 वा वित्त की राशि में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जाँच की मांग की है और आज से जनपद अध्यक्ष के साथ जनपद सदस्यो ने तहसील चौंक में आमरण अनशन शुरु कर दिया है,,जनपद अध्यक्ष के इस आंदोलन के बाद पामगढ जनपद क्षेत्र के सरपंचो में खलबली मच गई है, वही अध्यक्ष द्वारा की गई शिकायत पर जिला पंचायत सी ई ओ ने जाँच टीम गठित कर दिया है,जिसमे पामगढ जनपद पंचायत के सी ई ओ प्रज्ञा यादव को भी जाँच टीम में शामिल किया था लेकिन आज सी ई ओ प्रज्ञा यादव ने जाँच टीम से अपना नाम हटवा लिया है,,जांजगीर चाम्पा जिला के पामगढ जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायतो के विकास के लिए शासन द्वारा 15 वे वित्त में करोडो रूपये भेजे गए, लेकिन सरपंच और सचिव ठेकेदार से सांठगांठ कर 15 वे वित्त की राशि को गबन करने में कोई कसर नहीं छोडे है,जिसकी शिकायत को लेकर पामगढ जनपद पंचायत के अध्यक्ष ने जनपद से जिला पंचायत सी ई ओ को इसकी शिकायत की और शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी थी,जिसके बाद जिला पंचायत सीईओ ने आनन फ़ानन में जाँच टीम गठित की लेकिन जाँच अब तक शुरू नहीं हो पाया है,,जिसके आक्रोषित जनपद अध्यक्ष और सदस्यो ने आज से आमरण अनशन शुरू कर दिया है और जब तक मामले की पूरी जाँच नहीं हो जाएगी तब तक अनशन जारी रखने की घोषणा की,,पामगढ क्षेत्र के गाँव में हुए सरपंचो द्वारा की गई भ्रष्टाचार की शिकायत पर जिला पंचायत सी ई ओ द्वारा गठित जाँच टीम में पामगढ जनपद के सी ई ओ को जाँच का जिम्मा सौपा गया था, लेकिन पामगढ सी ई ओ ने काम की अधिकता के कारण जाँच टीम में शामिल नहीं हो पाने का पत्र जिला पंचायत सी ई ओ को भेज दिया है,,पामगढ जनपद अध्यक्ष द्वारा 15वे वित्त में हुए गड़बड़ी की शिकायत के बाद सरपंचो में खलबली मच गई है,,,अगर मामले की जाँच होंगी तो बड़ा घोटाला खुलासा होने की संभावना है और कई अधिकारियो के कलम इसमें फंसने के भी संभावना जताई जा रही है,,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!