जांजगीर चाम्पा जिला के चाम्पा नगर को नगर निगम बनाने और चांपा में मेडिकल कालेज खोले जाने के साथ हसदेव नदी की सफाई के लिए गासदेव कारिडोर बनाने की मांग की लेकर राजनीती गरमानें लगी है,,तीन सुत्रिय मांग को लेकर चाम्पा नगर के लोगो ने अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया है, और राज्य शासन पर चाम्पा की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है,,,26 अप्रेल से प्रारम्भ हुए हड़ताल को चाम्पा वासियों का समर्थन मिलने लगा है,, राज्य सरकार द्वारा जांजगीर चाम्पा जिला ने मेडिकल कालेज खोले जाने के लिए प्रस्ताव के बाद चाम्पा वासियो ने मेडिकल कालेज को चाम्पा में खोलने की मांग की जा रही है, जबकि जिला प्रशासन ने मेडिकल कालेज के लिए कुटरा गाँव में 100 एकड़ जमीन चिन्हाकित कर लिया है, वही चाम्पा की जीवन दायनी नदी हसदेव नदी को प्रदूषित होने से रोकने के लिए हसदेव कारिडोर बनाने की मांग की जा रहीं है, साथ ही चाम्पा नगर पालिका को चाम्पा नगर निगम बनाने की मांग की जा रही है,,वही मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है,,