राज्य एवं शहर
बिजली तार की चोरी करने वाले 5 चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,1 लाख 62 हजार रू के 12 क्विंटल बिजली तार किया बरामद


जांजगीर चांपा/जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में चोरी के बिजली तार को बेचने के लिए ग्राम चंडीपार के सरस वर्मा के कबाड़ी दुकान में बेचने के लिए अयूब खान पिकअप में लेकर आने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने रेड की कार्यवाही करते हुए पिकअप में भरे 12 क्विंटल बिजली के तार जिसकी कीमत 1लाख 62 हजार रू को बरामद किया गया है। जिसमे संलिप्त 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
थाना प्रभारी सनत मांत्रे ने बताया की
आरोपी याकूब खान उम्र 28 वर्ष निवासी चंडीपारा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिसमे उन्होंने सरस वर्मा, राजेश रात्रे, रमेश रात्रे के साथ मिलकर थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम कटौद, थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम बोकरेल, थाना जांजगीर क्षेत्र के नहरिया बाबा मंदिर के पास लगे शासकीय खब्भो में लगे बिजली तार को मिलकर घूम घूमकर जनवरी और फरवरी 2023 में चोरी करना बताया,आरोपी आयूब खान के कब्जे से पिकअप वाहन सहित उसमे भरे करीबन 12 क्विंटल 33 के. वी.बिजली के एल्युमिनियम तार कीमती करीबन 1लाख 62 हजार रू को बरामद किया गया।
जिसमे 5 आरोपियों के विरुद्ध पामगढ़ में धारा 41 (1-4)जाफौ/ 379,411,34 भादवि के तहत कार्यवाही किया गया।उक्त 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर में जेल दाखिल किया गया है।



