Uncategorized

पंतोरा चौकी क्षेत्र के डकैती के मामले में पुलिस विभाग ने किया बड़ा खुलासा खुलासा

पंतोरा चौकी क्षेत्र के डकैती के मामले में पुलिस विभाग ने किया बड़ा खुलासा खुलासा
जांजगीर चाम्पा जिले के पंतोरा चौकी क्षेत्र में मंगलवार की रात केराकछार और पतरा पाली गांव में लगे लैको पावर प्लांट के टावर से एल्युमीनियम वायर और माऊस कंडक्टर की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है,,और सुरक्षा कर्मियों को डरा धमका कर चोरी करने वाले 5 आरोपियों और 2 खरीददार कबाड़ियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है,,पुलिस ने आरोपियों से 15 लाख के माल जप्त किया है और सभी के खिलाफ डकैती का मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है,,लेंको पावर प्लांट द्वारा कोरबा से जांजगीर की ओर टावर लाइन का विस्तार किया जा रहा है जिसके लिए पंतोरा चौकी के पतरा पाली और केरा कछार गाँव के बीच टावर लाइन लगाया गया और एल्युमीनियम तार बिछाए गए थे जिसकी सुरक्षा के लिए कर्मचारी नियुक्त किये गए थे 10 अक्टूबर की शाम कुछ लोग अलग अलग वाहन से परता पाली पहुचे और गार्ड को मारने की धमकी देते हुए एल्युमीनियम तार और माऊस कंडक्टर को पिकअप वाहन में भर कर ले जाने लगे,,जिसे लेंको पावर प्लांट के पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा 3 लोगो को पकड़ा गया और पंतोरा पुलिस को सूचना दी और रिपोर्ट दर्ज कराई,,पुलिस ने सिक्यूरिति अफसर मनीष श्रीवास्तव की शिकायत पर मामला पंजीबद्ध किया और मौके में पहुचे कर पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की,, आरोपियों ने अपने साथ 2 अन्य सहयोगियों का साथ में होना और चोरी के माल को 2 कबाड़ियों के पास बेचने का खुलासा किया,,आरोपियों के निशान देहि पुलिस ने कोरबा से 2 अन्य आरोपियों और 2 कबाड़ियों को हिरासत में ली और आरोपियों के पास ढाई टन एल्युमीनियम तार जिसकी कीमत 7 लाख रूपये और 7 नग माऊस कंडक्टर 12 हजार रूपये के बरामद किया,,इसके अलावा आरोपियों के पास चोरी की घटना में उपयोग किये गए पिकअप मोटरसाइकिल,,और 2 ऑक्सीजन सिलेंडर,,2 एलपीजी गैस सिलेंडर और बेचे गए सामान की राशि 2 लाख 10 हजार रूपये जप्त की है,,इसी तरह के मामले में की 7 आरोपियों की पहले भी की थी गिरफ्तारी,,जांजगीर पुलिस के हत्थे चढ़े सभी आरोपी कोरबा के रहने वाले है,,जिसमे राज विश्वकर्मा,,साहिल अंसारी,,रवि वैष्णव राताखार कोरबा,, एजाज मेमन रानी रोड कोरबा,,अजय साहू पीपर कोहड़िया,, कोरबा के रहने वाले है,,जो टावर लाइन से एल्युमीनियम तार की कटिंग कर चोरी करते थे,,और चोरी का सामान ओमप्रकाश साहू रामपुर कोरबा के साथ मदन लाल अग्रवाल रामपुर कोरबा के पास बेच दिए थे,, पुलिस ने आरोपियों से चोरी के सामान और चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए उपयोग किये गए वाहन और गैस कटर जिसकी कीमत 15 लाख रूपये को जप्त कर लिया है,, और आरोपियों के खिलाफ डकैती का मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है,,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!