राज्य एवं शहर
सड़क नही तो वोट नहीं का नारा लगाते हुवे चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा कर दिया है पामगढ विधानसभा के ग्रामीणों ने



पामगढ विधानसभा सभा के पनगाँव के मतदाता इस बार चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा कर दी है,,गाँव में पक्की सड़क नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों को समझाइस देने आज सुबह पामगढ नायब तहसीलदार गाँव पहुचे और मताधिकार का प्रयोग करने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया,,लेकिन पक्की सडक की मांग पर अड़े ग्रामीणों के आक्रोश के बाद नायब तहसील दार उलटे पाँव लौटना पड़ा,,जांजगीर चाम्पा जिला में अभी भी कई गाँव ऐसे है जहाँ आजादी के बाद भी पक्की सडक नहीं पहुंची है,,ऐसा ही एक गाँव गई पामगढ विधानसभा क्षेत्र का पनगाँव ग्राम पंचायत,, जहाँ के लोग बारिश के दिनों में लोग टापू की तरह रहने को मजबूर है,,ग्रामीणों ने अपने गाँव में पक्की सड़क बनाने की मांग को लेकर कर बार शासन प्रशासन से गुहार लगाई लेकिन उन्हें आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला,,अब विधानसभा चुनाव आने पर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए सडक नहीं बन पर चुनाव का बहिष्कार करने का एलान कर दिया है,,ग्रामीणों द्वारा चुनाव बहिष्कार की घोषणा के बाद अब जिला प्रशासन हरकत में आ गई है,,आज सुबह ग्रामीणों को समझाइस देने के लिए नायब तहसीलदार पनगाँव पहुचे और ग्रामीणों एकत्र कर समझाइस देने की कोशिश की,, और लोक तंत्र में जनता को मिले मताधिकार कर प्रयोग करने का आह्वान किया,,पामगढ विधानसभा सभा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है और इस सीट में दो महिला और एक पुरुष प्रत्याशी राष्ट्रीय दल से चुनाव लड़ रहे है लेकिन पनगाँव अनुसूचित जाति वर्ग बाहुल्य गाँव के मतदाताओ द्वारा मतदान का बहिष्कार करना प्रत्याशियों के साथ जिला प्रशासन के सामने एक बड़ी चुनौती है,,न ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के आगे सडक बनवाने की मांग रखी और जब तक गाँव में सडक नहीं बनेगी तो मतदान नहीं करने का किया एलान



