राजनीति

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडिया ने दी मोदी की गारंटी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडिया ने दी मोदी की गारंटी
जांजगीर चाम्पा जिला के तीनो विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशियों ने रैली निकाल कर आज नामांकन फार्म भरा,, नामांकन से पहले नैला रेलवे स्टेशन के सामने से कचहरी चौंक तक गाजा बाजा के साथ रैली निकली और कचहरी चौंक मे आम सभा का आयोजन किया,,बीजेपी की आम सभा को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडिया ने सम्बोधित किया और राज्य सकरार पर जम कर हमला बोला,,उन्होंने प्रदेश के कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार और और भय को संरक्षण देने का आरोप लगाया,,साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडिया ने दी मोदी की गारंटी,,जांजगीर चाम्पा जिले में दूसरे चरण के लिए नामांकन का दौर चल रहा है आज बीजेपी के तीनो विधानसभा प्रत्याशियों ने पार्टी के केंद्रीय नेता मनसुख मांडिया की उपस्थिति में रैली निकाल कर नामांकन भरने निकले,,रैली कचहरी चौंक में आम सभा के रूपये में तब्दील हुआ और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडिया ने जांजगीर चाम्पा की रैली की तारीफ की और जनता का मन भापते हुए इस बार जांजगीर चाम्पा जिले के तीनो सीट के साथ प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया,,मनसुख मांडिया ने राज्य सरकार को आड़े हाथ लेते हुए पाँच साल में छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने और भय का माहौल बनाने का आरोप लगाया,,उन्होंने राज्य सरकार पर केंद्र सरकार की योजना से प्रदेश की जनता को वंचित करने का आरोप लगाया,,उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ की जनता को किसी के बहाकावे में आने की जरूरत नहीं है,,छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनेगी तो छत्तीसगढ़ का विकास में कोई कमी नहीं रहेंगी और किसानो को उनकी मेहनत का पूरा लाभ मिलेंगा,,और कांग्रेस सरकार ने जिन 16 लाख परिवर्तन को प्रधानमंत्री आवास से वंचित किया है उन्हें आवास मिलेगा,,बीजेपी के प्रत्याशियों के नामांकन से पहले कार्यकर्त्ताओ का उत्साह बढ़ाने पहुचे केंद्रीय मंत्री का आभार जताते हुए अकलतरा विधानसभा के प्रत्याशी सौरभ सिंह और जांजगीर चाम्पा जिला के प्रत्याशी नारायण चंदेल ने इस बार बीजेपी की जीत का दावा किया,,सौरभ सिंह ने अकलतरा सीट में 6 प्रत्याशियों के मैदान में आने से चुनाव रोचक होने का दावा किया लेकिन अकलतरा सीट में बीजेपी की जीत सुनिश्चित होना बताया,,वही जांजगीर चाम्पा विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशी नारायण चंदेल ने नामांकन के दौरान कार्यकर्ताओ के उत्साह और जनता से मिले आशीर्वाद से अपनी जीत का दावा किया और कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियो का कांग्रेस छोड़ कर दूसरी पार्टी से दावेदारी करने के मामले में कहा कांग्रेस का इससे भी बुरा हाल होने वाला है और इस दिल के टुकड़े हजार हुए कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा की स्थिति पैदा होंगी,,बीजेपी के तीनो प्रत्याशियों ने अपनी नामांकन रैली के दौरान शक्ति प्रदर्शन कर अपने कार्यकर्ताओ का रिचार्ज किया है,,और कार्यकर्त्ताओ से मतदाता के घर घर पहुंच कर केंद्र सरकार की उपलब्धि और राज्य सरकार की नाकामी गिनाने के लिए तैयार कर लिया हैँ,,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!