रिजल्ट की टेंशन ने ली जान, कुदरी बैराज में मिला 19 साल के शिवम साहू का शव

जांजगीर चांपा जिले के चांपा कुदरी बैराज में छलांग लगाने वाले युवक का शव आज सुबह बरामद किया गया,,मृतक की पहचान शंकर नगर चांपा निवासी शिवम साहू (19 वर्ष) पिता संतोष साहू के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है,,

वहीं पूरे इलाके में शोक की लहर है,,जानकारी के मुताबिक कल शाम करीब 4 बजे एक ऑटो चालक ने चांपा थाना पुलिस को सूचना दी थी कि एक युवक कुदरी बैराज पहुंचा था,,युवक ने पहले अपना मोबाइल फोन बैराज के ऊपर से नीचे फेंका और फिर नदी में छलांग लगा दी,,घटना देखकर आसपास मौजूद लोग घबरा गए और तुरंत पुलिस को जानकारी दी गई,,सूचना मिलते ही चांपा थाना पुलिस,,गोताखोरों की टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे,,देर शाम तक बैराज में युवक की तलाश की गई,,लेकिन अंधेरा और पानी ज्यादा होने की वजह से कोई सुराग नहीं मिल सका,,इसके बाद आज सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया,,सुबह करीब 5 बजे बैराज के पानी में युवक का शव उतराता हुआ दिखाई दिया,,पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया,,बाद में उसकी पहचान शिवम साहू के रूप में हुई,,पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,,बताया जा रहा है कि शिवम परीक्षा परिणाम को लेकर काफी तनाव में था,,रिजल्ट खराब आने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था,,आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव में उसने यह कदम उठाया,,हालांकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है,,घटना की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल और बैराज पहुंचे,,जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया,,मोहल्ले और आसपास के लोगों में भी गहरा दुख देखा जा रहा है,,कम उम्र में युवक की मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।



