राज्य एवं शहर

नैला लूट का खुलासा नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख 44 हजार बरामद और बोडसरा शराब दुकान चोरी का भी पर्दाफाश

जांजगीर चाम्पा जिला के नैला मे 6 सितंबर की रात व्यापारी से हुए लूट के मामले मे पुलिस ने अहम खुलासा किया है,,मामले मे एक नाबालिग़ के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,,वही एक आरोपी अभी भी फरार है,,पुलिस ने आरोपियों से लूट की रकम 10 लाख 44 हजार रूपये को बरामद कर लिया है,,पुलिस के मुताबिक इस लूट कर मास्टर माइंड व्यापारी के दुकान मे काम करने वाला नाबालिग युवक है,,जो किंग आफ नैला नाम से इंस्टाग्राम का मेंबर था,,इस मामले के साथ डेढ़ माह पहले बोडसरा शराब दुकान मे हुए केश बॉक्स को चुराने का मामला सुलझा लिया गया है,,इस मामले को सुलझाने मे जिले के अलग अलग़ थाना से 40 पुलिस अधिकारी और जवानों को शामिल किया गया था,,पुलिस अधीक्षक और आई जी ने जाँच टीम को पुरुस्कार देने की घोषणा की है

जांजगीर कोतवाली थाना क्षेत्र के नैला मे 6 सितंबर की रात जब पुलिस और नगर के लोग गणेश विसर्जन मे जुटे थे,,तभी खाद के व्यापारी अरुण अग्रवाल अपने दुकान बंद कर थैला मे कलेक्शन की राशि लेकर अपने घर जा रहा था,,तभी दो नकाब पोश युवक अँधेरे मे सामने आए और स्कूटी मे सवार अरुण अग्रवाल को हथियार दिखा कर धक्का दिया,,और रुपयों से भरा बैग ले कर फरार हो गया,,घटना की सूचना के बाद मौके के पहुंची पुलिस,,डॉग स्क्वाड ने मौके का परीक्षण किया,,प्रारम्भिक जाँच मे सब कुछ उलझा हुआ था और पुलिस ने साइबर एक्सपर्ट की मदद लीं,,और मामले को एक सप्ताह के अंदर खुलासा कर दिया,,पुलिस की इस सफलता से व्यापारियों मे खुशी की लहर है

नैला लूट के मामले को सुलझाने के बाद पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेन ने प्रेस वार्ता लेकर मामले का खुलासा किया,,उन्होंने बताया कि इस लूट का मुख्य आरोपी नाबालिग़ है,,जो व्यापारी अरुण अग्रवाल की दुकान मे काम करता था,,घटना के सप्ताह भर पहले अपने साथी बिक्की पंडित और मुकेश सूर्यबंशी को जानकारी दी थी,,और दुकान जाना बंद कर दिया था 6 सितम्बर को अरुण अग्रवाल के दुकान के कर्मचारी गणेश विसर्जन के लिए छुट्टी मे गए तब फोन करके उस नाबालिग़ युवक को काम के लिए बुलाया,,दिन भर काम करने के बाद नाबालिग ने रात मे अपने दोस्तों को इंस्टाग्राम ग्राम के माध्यम से अंगूठा का सिग्नल भेज कर सेठ के अकेले घर जाने की सूचना दी,,जिसके बाद दोनों युवको ने अरुण अग्रवाल के घर के कुछ दूर पहले अँधेरे मे खड़े होकर इंतजार करने लगे और जैसे ही स्कूटी मे सवार अरुण अग्रवाल सुनसान गली मे घुसा तब दोनों आरोपी अपने मुंह मे गमछा बाँध कर चाकू दिखाया और स्कूटी से गिरा कर रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए,,आरोप भाग कर रेलवे ट्रेक पर किए और अपने अन्य सहयोगी के स्कूटी मे सवार हो कर फरार हो गए,,पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम सीन क्रिएट किया और सीसीटीवी कैमरा का परीक्षण किया,,जिसमे दुकान मे काम करने वाला नाबालिग युवक स्टेशन की ओर फोन मे बात करते हुए भागते और फिर वापस आते नजर आया,,साथ ही कुछ दिन पहले हुए मारपीट के मामले की शिकायत को जाँच मे लिया और मामले का परतदर परत खुलासा होने लगा,,आरोपियों ने कुल 10 लाख 44 हजार रूपये की लूट की थी और 3 लाख 30 हजार रूपये खर्च करने के लिए निकाल कर बाकि राशि को अमोरा गांव मे एक बॉक्स मे रख कर केला पेड़ के नीचे दबा दिया था,,पुलिस ने आरोपियो से लूट की राशि जप्त कर लीं है और आरोपियों द्वारा जलाये गए रसीद को भी जप्त कर लिया है

एसपी विजय पाण्डेय ने बताया कि आरोपियों मे बिक्की पंडित जो कि बिहार का रहें वाला है,,अमोरा गाँव मे रहता है और मुकेश सूर्यबंशी नैला का रहने वाला जेल मे मुलाक़ात हुई और दोस्ती हुई थी,,हाल ही मे जेल से छूटे थे,,जिसके बाद इनका मेल जोल और किसी घटना को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहे थे,,बोडसरा शराब दुकान मे ढाई लाख चोरी करने और नहीं पकड़ाने से आरोपियों के हौंसला और बुलंद हो गया और नैला मे फिर से लूट की घटना को अंजाम दिया,,लेकिन इस बार पुलिस ने पूरी सुझबुझ के साथ जाँच किया और आरोपियों को ढूंढ निकाला,,और अब एक फरार आरोपी की तलाश मे जुट गई है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!