संकल्प बजट 2026-27 आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ का रोडमैप – विकास शर्मा

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता विकास शर्मा ने राज्य सरकार द्वारा पेश किए गए संकल्प बजट 2026-27 की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट सिर्फ आय-व्यय का हिसाब नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ बनाने का विज़न डॉक्यूमेंट है। उन्होंने कहा कि यह बजट गांव से लेकर शहर तक और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने का स्पष्ट संकल्प दिखाता है।
विकास शर्मा ने कहा कि बजट में हर वर्ग के लोगों का ध्यान रखा गया है। किसानों के लिए नई योजनाएं, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, महिलाओं के लिए सशक्तिकरण कार्यक्रम, कर्मचारियों के लिए बेहतर सुविधाएं और व्यापारियों के लिए विकास के नए रास्ते खोलने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों को प्राथमिकता दी गई है, जिससे आम जनता को सीधे फायदा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि संकल्प बजट 2026-27 केवल आंकड़ों का पुलिंदा नहीं है, बल्कि राज्य के भविष्य की मजबूत नींव है। इसमें ग्रामीण विकास, सिंचाई, खेती को बढ़ावा, छोटे उद्योगों को समर्थन और युवाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण जैसी योजनाओं पर खास जोर दिया गया है। इससे गांवों में रोजगार बढ़ेगा, किसानों की आय बढ़ेगी और शहरों में व्यापार और उद्योग को नई ताकत मिलेगी,,विकास शर्मा ने आगे कहा कि यह बजट राज्य के संतुलित विकास की सोच को दिखाता है। सरकार ने दूर-दराज के इलाकों तक विकास पहुँचाने का लक्ष्य रखा है, ताकि कोई भी क्षेत्र पीछे न रह जाए। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, आर्थिक प्रगति और क्षेत्रीय संतुलन को साथ लेकर चलने वाला यह बजट आने वाले समय में प्रदेश की तस्वीर बदलने में मदद करेगा,,उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बजट से युवाओं को नए रोजगार मिलेंगे, किसानों को राहत मिलेगी, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के अवसर मिलेंगे और कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही छोटे व्यापारियों और उद्यमियों को भी नई योजनाओं का लाभ मिलेगा, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी,,अंत में विकास शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार का यह संकल्प बजट जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने वाला बजट है। यह बजट आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की दिशा में बड़ा कदम है और आने वाले वर्षों में प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।



