ओपन नेशनल कराटे चैंपियनशिप के लिए चयनित खिलाड़ियों ने ली मंत्री से आशीर्वाद

ओपन नेशनल कराटे चैंपियनशिप के लिए चयनित खिलाड़ियों ने ली मंत्री से आशीर्वाद
जांजगीर चांपा जिले के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से आज ओपन नेशनल कराटे चैंपियनशिप 2025 में चयनित खिलाड़ी सौजन्य भेंट किए,,यह चैंपियनशिप 23 और 24 अगस्त को गाजियाबाद (उत्तरप्रदेश) के ईश्वर चंद इंटर कॉलेज में आयोजित होगी
खिलाड़ियों ने मंत्री वर्मा से आशीर्वाद लिया,,इस दौरान मंत्री ने सभी खिलाड़ियों को प्रदेश का नाम रोशन करने और पदक जीतने के लिए प्रोत्साहित किया
इस अवसर पर जिला कराटे संघ के जनरल सेक्रेटरी शिहान वरुण पांडेय,,स्टेट यूनिट के सचिव सेंसेई रूखमणी रानू,,कराटे वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष सेंसेई पंकज दास,,सेंसेई हरीश सिंह,,सेंसेई किशन साहू समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
चयनित खिलाड़ियों में अन्वीक्षा तिवारी,,लीजा महंत,,विशु वर्मा,,आराध्या दुबे,,तमन्ना राठौर,,एकता कंवर,,वैभवी सिंह सिसोदिया,,भूमिका जोगी,,अंकिता सिंह,,हेमा पटेल,,माही साहू,,इंद्रजीत साहू,,हर्ष रात्रे,,अमन खूंटे,,श्रेष्ठ द्विवेदी,,इशरल द्वीप,,हिमांशु पटेल और पारिजात सिन्हा शामिल हैं,,
टीम मैनेजर सेंसेई वीरेंद्र डडसेना के साथ बड़ी संख्या में खिलाड़ी और उनके अभिभावक भी उपस्थित रहे।



