रायपुर

नेशनल लोक अदालत को लेकर जांजगीर में जागरूकता अभियान,13 सितंबर को लगेगी नेशनल लोक अदालत,लोगों से अपील,राजीनामा से निपटेंगे विवाद,मिलेगा सुलभ न्याय

नेशनल लोक अदालत को लेकर जांजगीर में जागरूकता अभियान,13 सितंबर को लगेगी नेशनल लोक अदालत,लोगों से अपील,राजीनामा से निपटेंगे विवाद,मिलेगा सुलभ न्याय

जांजगीर चांपा जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष माननीय शक्ति सिंह राजपूत के निर्देश,,और सचिव मनोज कुमार कुशवाहा के मार्गदर्शन में पैरालीगल वॉलिंटियर लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल और जयराम गढ़ेवाल ने लोगों को आगामी 13 सितंबर 2025 को होने वाली नेशनल लोक अदालत के बारे में जागरूक किया,,दोनों पीएलवी ने भारतीय स्टेट बैंक कियोस्क शाखा जांजगीर और साप्ताहिक बुधवारी बाजार में पहुंचकर लोगों को बताया कि लोक अदालत में आपसी सहमति से मामले निपटाए जा सकते हैं

इससे न केवल विवाद खत्म होते हैं,,बल्कि आपसी भाईचारा और प्रेम भी बढ़ता है,,जनजागरूकता अभियान के दौरान बताया गया कि नेशनल लोक अदालत में दीवानी,,फौजदारी,,राजस्व,,श्रम,,मोटर व्हीकल एक्ट, उपभोक्ता फोरम,,पारिवारिक विवाद,,बैंक ऋण,,नगर पालिका से जुड़े मामले और चेक बाउंस जैसे कई मामलों का निपटारा आसान तरीके से किया जा सकता है,,

साथ ही लोगों को लोक अदालत से मिलने वाले लाभ,,नालसा की 11 योजनाओं,,निःशुल्क अधिवक्ता नियुक्ति,,लीगल एड डिफेंस काउंसिल और नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की भी जानकारी दी गई,,लोगों से अपील की गई कि वे अपने राजीनामा योग्य मामलों को 13 सितंबर को होने वाली नेशनल लोक अदालत में लाकर निपटाएं और सुलभ न्याय का लाभ उठाएं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!