राज्य एवं शहर

क्रशर खदान में युवक का शव मिला क्षेत्र में फैली सनसनी

क्रशर खदान में युवक का शव मिला क्षेत्र में फैली सनसनी

करुमहू सोसायटी प्रबंधक का पुत्र है युवक अंशुमन

यह खदान में पूर्व में घटना हो चुकी है इसके बाद भी संचालक सुरक्षा नही दिया है ध्यान

जांजगीर चाम्पा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत लटिया में संचालित क्रशर खदान में युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। बताया जा रहा है कि मृत युवक के पिता शंकर यादव करुमहू सोसायटी के प्रबंधक है । बताया जा रहा है कि अंशुमन यादव पिता शंकर यादव उम्र 19 साल कल शाम से लापता था । घरवालों ने दोस्तों से पता किया लेकिन पता नहीं चला। सुबह घरवालों ने ढूंढना शुरू किया तब लटिया रोड में संचालित क्रशर खदान के पास अंशुमन यादव का एक्टिवा सफेद रंग की गिरी हुई दिखी तब घरवालों ने आकर क्रशर खदान में तलाश किया तो देखा कि वही पर संचालित क्रशर खदान में युवक की लाश पड़ी है तब घरवालों ने पुलिस को सूचना दी तब पुलिस वालों ने आकर लाश खदान के किनारे से निकाल कर खदान की जमीन पर लिटाकर कपड़े से ढंका और फोरेंसिक एक्सपर्ट ने जांच की है फिलहाल हत्या है या दूर्घटना यह जांच के बाद ही बताया जा सकता है । मृतक अकलतरा के शासकीय इंद्रजीत महाविद्यालय में द्वितीय वर्ष का छात्र था

खदान से लाश निकालने में पुलिस ने की मशक्कत 

इस मामले की सूचना मिलने पर एसडीओपी प्रदीप सोरी, टी आई मणिकांत पांडे, टी आई दिनेश यादव और अकलतरा स्टाफ पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। लगभग डेढ़ सौ मीटर गहरे पानी से भरे खदान में बाइक से उतरना बारिश के मौसम में उतरना खतरनाक था परंतु एसडीओपी प्रदीप सोरी के कुशल नेतृत्व में पुलिस बल ने बड़ी साथ से उतरकर लाश उपर लायें और पंचनामा कर लाश पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है । इस मामले की सूचना मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता मिरी मौके पर पहुंची और क्रशर खदान के खुले होने और कोई बाउंड्री वॉल नहीं बनाये जाने पर भड़कीं उन्होने इस मामले की जांच कर दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!