WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

शराब के नशे में स्कूल आया शिक्षक,,कारण बताओ नोटिस जारी,,शिक्षा के मंदिर को बना दिया मदिरालय,,शिक्षक पर गिरी गाज,,सरपंच और ग्रामीणों की शिकायत रंग लाई,,अब जांच के घेरे में शिक्षक

शराब के नशे में स्कूल आया शिक्षक,,कारण बताओ नोटिस जारी,,शिक्षा के मंदिर को बना दिया मदिरालय,,शिक्षक पर गिरी गाज,,सरपंच और ग्रामीणों की शिकायत रंग लाई,,अब जांच के घेरे में शिक्षक

जांजगीर चाम्पा जिले मे शिक्षा के मंदिर को कुछ शिक्षकों ने अपने मनमानी का अड्डा बना लिया है,,हालही मे एक शिक्षक को बच्चो से धान चुनवाते पकड़ा गया,,तो अब अकलतरा ब्लाक के अमोरा गांव के शासकीय प्राथमिक शाला मे शराब पी कर शिक्षक का आतंक है,,सरपंच और अभिभावकों ने कई बार शिक्षक लोक पाल बर्मन की शिकायत उच्च अधिकारियो से की लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर सोशल मिडिया मे मामला वाइरल कर दिया और संकुल प्रभारी ने भी मौके के निरीक्षण किया और कार्यालय के रजिस्टर ने शिक्षक के हालत के विषय मे लिख कर उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी

राज्य और केंद्र सरकार प्राथमिक शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए कई योजना बना रही है और गुणवत्ता को सुधारने के लिए योजना बना रही है लेकिन स्कूल के शिक्षक सरकार की मंशा को तार तार करने मे जुटे है,,और शिक्षा के मंदिर के साथी गुरु की गरिमा को कलंकित कर रहे है ताज़ा मामला अकलतरा विकास खंड के अमोरा गाँव का है,,जहाँ के शिक्षक लोक पाल बर्मन एक तो स्कूल नहीं आते और जब आते है तो शराब पी कर ही आते है,,शिक्षक के इस रवैया से बच्चो को परेशानी होती है और अभिभावकों मे बच्चो की असुरक्षा की भावना आ गई है

प्राथमिक शाला के शिक्षक लोकपाल बर्मन की इस मनमानी की शिकायत मिलने पर संकुल प्रभारी और सरपंच प्रतिनिधि स्कूल पहुचे और शिक्षक लोकपाल बर्मन से मुलाक़ात की,,और ग्रामीणो के सामने शराबी शिक्षक का पंचनामा तैयार किया और कार्यालयिन रजिस्टर मे शिक्षक की स्थिति को दर्ज किया,,शिक्षा के मंदिर को मदिरालय बनाने वाले शिक्षक के इस करतूत का स्थानीय लोगो ने विडिओ बना कर सोशल मिडिया मे वाइरल कर दिया है,,जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी अकलतरा को इस मामले मे जाँच करने और शिक्षक लोकपाल बर्मन को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है

शराबी शिक्षक की करतूत को देखने के बाद लोगो मे अलग अलग चर्चा चल रही है,,और बच्चो के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले शिक्षक पर कार्रवाई की मांग कर रहे है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!