राज्य एवं शहर

भाजपा सरकार में गांव-गांव में बह रही विकास की गंगा – राजकुमार साहू सभापति के प्रयास से घुठिया में लगाया गया नया ट्रांसफार्मर

भाजपा सरकार में गांव-गांव में बह रही विकास की गंगा – राजकुमार साहू सभापति के प्रयास से घुठिया में लगाया गया नया ट्रांसफार्मर

 

जांजगीर-चाम्पा,,नवागढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत घुठिया के स्कूलपारा में जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के सभापति राजकुमार साहू के अथक प्रयास से नया ट्रांसफार्मर लगवाया गया। ग्रामीणों की मांग पर गांव के स्कूलपारा में इलेवन तार सहित नया ट्रांसफार्मर लगवाया गया, जिससे अब ग्रामीणों को लोओलटेज की समस्या व बिजली बंद की समस्याओं से निजात मिलेगा। श्री साहू ने उपस्थित ग्रामीणों को कहा कि जब से केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार बनी हैं, तभी से गांव-गांव में विकास की गंगा बह रही हैं। सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं का संचालन भी किया जा रहा हैं। ताकि ग्रामीणों को इस योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके। सभापति का गांव के सत्यनारायण पटेल, मनीराम पटेल, चिरौंजी लाल पटेल, राजकु‌मार खरसन-सरपंच प्रतिनिधि, माखन लाल पटेल, मया लाल यादव, जय कुमार पटेल, दीलिप कुमार,आनंद राम यादव, पवन कुमार पटेल, रामबिलास पटेल, राजकुमार पटेल ने आभार व्यक्त किया हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!