राज्य एवं शहर

कनिष्ठ यंत्री से अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज का मामला गरमाया,अब तक गिरफ्तारी नहीं होने पर भड़के विद्युत कर्मचारी, एसपी ऑफिस पहुंचकर की कार्रवाई की मांग

कनिष्ठ यंत्री से अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज का मामला गरमाया,अब तक गिरफ्तारी नहीं होने पर भड़के विद्युत कर्मचारी, एसपी ऑफिस पहुंचकर की कार्रवाई की मांग

जांजगीर-चांपा। जिले के पिसौद गांव में बिजली बिल काटने गई विद्युत विभाग की महिला कनिष्ठ यंत्री और टीम के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के दो दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से बिजली विभाग के कर्मचारियों में भारी नाराजगी देखने को मिली।

इस घटना के विरोध में शुक्रवार को जिले भर के विद्युत विभाग के इंजीनियर और कर्मचारी एकजुट होकर एसपी ऑफिस पहुंचे। उन्होंने एसपी से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

कर्मचारियों ने कहा कि ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों के साथ इस तरह की बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि समय रहते आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो कर्मचारी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

वहीं इस मामले में एडिशनल एसपी ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है। जल्द ही कार्रवाई कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

बिजली विभाग के कर्मचारियों ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो जिले भर में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!