राज्य एवं शहर

झुका हुआ पोल बना खतरा, बड़ा हादसा कभी भी हो सकता है – सिंचाई विभाग की लापरवाही उजागर

झुका हुआ पोल बना खतरा, बड़ा हादसा कभी भी हो सकता है – सिंचाई विभाग की लापरवाही उजागर

जांजगीर चांपा,,नहर पुल पर लोगों की सुरक्षा के लिए लगाया गया लोहे का पोल अब खुद खतरा बन गया है। लगातार हो रही बारिश के चलते यह पोल पूरी तरह से झुक चुका है और कभी भी गिर सकता है। अगर ऐसा हुआ, तो एक बड़ा हादसा हो सकता है, जिसमें जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता,,हर दिन स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और आम लोग इसी पुल से गुजरते हैं। लेकिन अब लोग जान हथेली पर रखकर इस रास्ते से निकल रहे हैं। हर कदम डर के साये में उठाया जा रहा है,,स्थानीय लोगों का कहना है कि पोल की हालत कई दिनों से खराब है, लेकिन सिंचाई विभाग ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। ऐसा लग रहा है जैसे विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।

सवाल यह उठता है कि

क्या विभाग के अधिकारी कभी इस रास्ते से गुजरते हैं क्या उन्हें यह खतरा नजर नहीं आता अगर नजर आ भी रहा है तो अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई,,स्थानीय लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द इस पोल को हटाया जाए या ठीक किया जाए, ताकि हादसा होने से पहले इसे रोका जा सके,,अगर अब भी प्रशासन नहीं जागा, तो ये झुका हुआ पोल किसी की जिंदगी को हमेशा के लिए झुका सकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!