झुका हुआ पोल बना था खतरा,अब ठीक होने पर लोगों ने ली राहत की सांस – खबर का दिखा असर

झुका हुआ पोल बना था खतरा,अब ठीक होने पर लोगों ने ली राहत की सांस – खबर का दिखा असर


जांजगीर-चांपा।नहर पुल पर लोगों की सुरक्षा के लिए लगाया गया लोहे का पोल, जो कई दिनों से झुका हुआ था और कभी भी हादसे की वजह बन सकता था, अब ठीक कर दिया गया है। लगातार बारिश के कारण यह पोल काफी झुक गया था, जिससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और आम लोगों को रोजाना खतरा झेलते हुए पोल पार करना पड़ रहा था,,लोगों ने इस पोल को लेकर कई बार सिंचाई विभाग से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लेकिन जब यह मुद्दा ददू दबंग मीडिया में प्रमुखता से उठाया गया, तो आखिरकार प्रशासन हरकत में आया। सिंचाई विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पोल को सीधा किया और अब यह पूरी तरह सुरक्षित कर दिया गया है,,स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर समय पर खबर नहीं दिखाई जाती, तो शायद विभाग अब तक नहीं जागता,,अब पुल से गुजरने वाले लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं और मीडिया व प्रशासन दोनों का आभार जता रहे हैं।
अब डर नहीं, राहत की बात है।
खबर का असर साफ नजर आया – खतरा बना पोल अब नहीं रहा जानलेवा।



