WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

प्रकाश इंडस्ट्रीज चाम्पा में विश्व ओज़ोन परत संरक्षण दिवस मनाया गया,पर्यावरण को बचाने का लिया गया संकल्प

जांजगीर चाम्पा जिले के प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड चाम्पा में विश्व ओज़ोन परत संरक्षण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया,,कार्यक्रम में कंपनी के अधिकारी,,कर्मचारी और कॉलोनी के बच्चों ने बढ़‑चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प लिया,,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूनिट हेड एम. के. पारीक,,अध्यक्ष संजय जोशी (कार्यकारी निर्देशक) तथा विशिष्ट अतिथियों में शिवदयाल कर्ष (अध्यक्ष इंटक), अशोक शर्मा (अध्यक्ष एकाउंट), सुधाकर सारस्वत (अध्यक्ष पर्चेस), एस. कुमार (वरिष्ठ उपाध्यक्ष इलेक्ट्रीकल एण्ड इंस्ट्रुमेंटेशन), उदय सिंह (कारखाना प्रबंधक) और अशोक वैष्णव (विभागाध्यक्ष पर्यावरण,,स्वास्थ्य एवं सुरक्षा) शामिल हुए

सहायक महाप्रबंधक संतोष थवाईत ने बताया कि इस वर्ष का थीम ओज़ोन परत को बचाने के लिए वैज्ञानिक खोजों और शोधों को वैश्विक स्तर पर ठोस कार्यवाही में बदलना है। उन्होंने कहा कि ओज़ोन परत हमें सूरज की हानिकारक किरणों से बचाती है।

एम. के. पारीक ने कहा कि यह परत करोड़ों वर्षों से पृथ्वी पर जीवन की रक्षा कर रही है,,लेकिन आज मानव द्वारा बनाए गए हानिकारक रसायनों से यह परत कमजोर हो रही है

संजय जोशी ने कहा कि ओज़ोन परत के बिना जीवन संभव नहीं है। क्लोरोफ्लोरोकार्बन जैसी गैसें इसकी मात्रा कम कर रही हैं जिससे त्वचा कैंसर, फसल और समुद्री जीवन को नुकसान हो सकता है।

शिवदयाल कर्ष ने कहा कि यदि ओज़ोन परत नहीं रही तो सूरज की खतरनाक किरणें सीधे पृथ्वी पर आएंगी और सभी जीवों को नुकसान होगा। इसलिए जागरूकता जरूरी है।

अशोक शर्मा ने कहा कि ओज़ोन परत तेजी से घट रही है और इसे बचाना आज की सबसे बड़ी जरूरत है।

सुधाकर सारस्वत ने बताया कि इसकी कमी से अंधेपन और त्वचा रोग बढ़ रहे हैं।

एस. कुमार ने वायुमंडल की परतों के बारे में जानकारी दी और बताया कि ये परतें पृथ्वी की सुरक्षा करती हैं।

उदय सिंह ने कहा कि ओज़ोन परत हानिकारक किरणों को 97 से 99 प्रतिशत तक रोकती है, जिससे जीवन की रक्षा होती है।

कार्यक्रम में सभी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलकर संकल्प लिया कि ओज़ोन परत की रक्षा के लिए वे जागरूकता फैलाएँगे और अपने हिस्से की जिम्मेदारी निभाएँगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!