WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

अवैध शराब से दो युवकों की मौत,गांव में तनाव,पुलिस ने गठित की संयुक्त जांच टीम

जांजगीर चाम्पा जिला के बिर्रा थाना क्षेत्र के करहि गांव मे उप सरपंच के बाद दो युवको की संदिग्ध मौत हो गई है,,रविवार को गांव दो युवको ने गांव मे अवैध रूप से शराब बेचने वाले से शराब खरीद कर सेवन किया,,जिसके बाद दोनों की तबियत बिगड़ी और एक का मौक़े पर ही और दूसरे का सारंगढ अस्पताल मे उपचार के दौरान मौत हो गई,,आज सुबह से गांव मे तनाव की स्थिति बनी हुई है,,मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त जाँच टीम गठन कर दिया है

राज्य सरकार अवैध शराब पर अंकुश लगाने के लिए भले ही कड़े दिशा निर्देश देती हो लेकिन आज भी ग्रामीण और शहरी क्षेत्र मे कोचीया अवैध शराब का कारोबार कर रहे है,,और उन शराबो से मौत भी हो रही है,,जांजगीर चाम्पा जिला मे पहले भी अवैध शराब से तीन लोगो की जान जा चुकी है,,और एक बार फिर से बिर्रा थाना के करहि गाँव मे दो युवको की अवैध शराब पीने से मौत हो गई गई,,ग्रामीण इस मामले मे आक्रोषित है और शराब मे जहर मिला कर पिलाने का आरोप लगा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर आक्रोश जाहिर कर रहे है,,ग्रामीणों के मुताबिक सूरज यादव और मनोज कश्यप रविवार को गाँव के ही भोला टंडन से अंग्रेजी शराब लीं और कुछ दूर मे बैठ कर पी रहे थे,,तभी एक युवक को उल्टी होने लगी और दूसरा बेहोश होकर वही गिर गया,,एक साथ दो लोगो की तबियत बिगड़ने की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल पहुंचने की कोशिश की,,लेकिन एक युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई,,वही दूसरा युवक की सारंगढ अस्पताल मे उपचार के दौरान मौत हो गई,,जिसके बाद गांव मे तनाव की स्थिति निर्मित हो गई और पुलिस बल तैनात कर दिया गया,,पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि आज दोनों युवको का पोस्ट मार्टम करा लिया गया है,,और शव को परिजनो को सौप दिया गया है,,इस मामले मे कुछ संदेहियो को हिरासत मे लेकर पूछताछ की जा रही है, वही मामले की गंभीरता को देखते हुए चाम्पा एसडीओपी यदुमणि सिदार के नेतृत्व ने पुलिस और आबकारी विभाग की जाँच टीम बनाई गई गई,,पुलिस अधीक्षक ने शराब जहरीली नहीं होने का दावा किया,,और बताया कि इस पेटी की और भी शराब रही होंगी लेकिन अभी तक शराब पीने से किसी अन्य मौत की सूचना नहीं मिली है,,इसलिए शार्ट पी एम रिपोर्ट के आधार पर बिसरा प्रीजर्व कराया गया है,,और शराब मे क्या मिलाया गया है,,उसका परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है,,कुछ संदेहियों को हिरासत मे लेकर पूछताछ की जा रही है,,जल्द ही मामला सुलझा लिया जायगा

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!