WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

करही गांव में खौफनाक वारदात घर में घुसकर बेटों पर फायरिंग,बड़े बेटे की मौत रेत माफिया और रंजिश का शक

सक्ति जिला के करहि गाँव मे गुरुवार की रात दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया गया,,नकाब लगाकर तीन लोग कट्टा लेकर कांग्रेसी नेता और व्यवसायी सम्मे लाल कश्यप के घर घुसे और उसके छोटे बेटा पर फायरिंग की फिर बड़े बेटा पर दो फायरिंग की और आई फोन के साथ 100 रुपये लेकर फरार हो गए,,इस हादसे ने सम्मे लाल का बड़ा बेटा आयुष कश्यप की मौत हो गई और छोटा बेटा आशुतोष का इलाज जांजगीर जिला अस्पताल मे चल रहा है,,मामले की सूचना मिलने पर जांजगीर चाम्पा और जैजैपुर के विधायक जिला अस्पताल पहुचे और मामले मे संदेह जताते हुए इसे रेत माफिया या व्यवसायिक प्रतिद्वद्दिता के कारण हत्या कराने की आशंका जताई,,मामले मे सक्ति और जांजगीर पुलिस जाँच मे जुट गई है,,

सक्ति जिला का करहि गाँव एक बार फिर दहल गया है,,गुरुवार की रात ब्लाक कांग्रेस कमेटी जैजैपुर के उपाध्यक्ष और व्यवसायी सम्मेलाल कश्यप के घर देर रात तीन नकाबपोस घुसे और जिस कमरा मे सम्मे लाल का बेटा और बेटी सोेए थे वहां पहुंच गए,,तभी छोटे बेटा आशुतोष का मोबाईल बजने लगा और वह उठ गया और तीनो नकाबपोस को देखा,,एक ने उसी समय आशुतोष पर गोली चला दी,,गोली चलने की आवाज़ सुनकर बड़ा भाई आयुष और बहन भी उठ गए आरोपियों ने आयुष के सीना और कनपटी मे गोली चला दी,,और बहन पर पिस्टल तान कर पैसे और उसके मोबाईल को लेकर भागने लगे और सम्मे लाल के कमरा को बाहर से बंद कर बेटों को गोली मारने की जानकारी देकर गाली देते हुए भाग निकले,,घटना से घबराये सम्मेलाल मदद के लिए चिल्लाने लगा और फोन से अपने पड़ोसियों को बुलाया,,पड़ोसियो ने सम्मे लाल और उसके बेटों का कमरा खोला और घायलों को उपचार के लिए बिर्रा अस्पताल लेकर पहुँचे,,जहाँ उपचार नहीं होने पर जिला अस्पताल जांजगीर मे भर्ती कराया,,डॉक्टर ने बड़े बेटा आयुष को मृत घोषित किया और आशुतोष का उपचार शुरू कर दिया है,,सम्मे लाल कश्यप ने बताया कि व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा के कारण कई दुश्मन बन गए थे,,जिन्होंने मारने की धमकी दी थीं वही हाल है मे रेत के कारोबार से जुड़े होने के कारण हाइवा और जे सी बी मशीन खरीदने से रेत के अवैध कारोबारियो पर भी हत्या कराने का आरोप लगाया,,

सम्मेलाल कश्यप ( आयुष के पिता )

आशुतोष कश्यप,( घायल )

करहि गांव मे सम्मेलाल कश्यप के घर 3 नकाब पोस आरोपियों द्वारा किए गए मौत के तांडव की सूचना मिलने पर कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप और जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और सम्मे लाल और उसके घायल बेटा से मुलाक़ात की,,घटना के विषय मे जानकारी लीं,,साथ ही बड़े बेटा की मौत पर शोक जताया, और इसे लूट का मामला नहीं होना बताया,,और किसी बड़े प्रतिद्वंदी के द्वारा शूटर भेज कर हत्या कराने की आशंका जताई,,और मामले मे शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तार की मांग की,,और जांजगीर चाम्पा जिला के साथ सक्ति जिला मे शासन प्रशासन के सह पर रेत का अवैध उतखन्न का आरोप लगाया और इस घटना को भी रेत के अवैध कारोबारियों से जुडा होने की आशंका जताई,,

ब्यास कश्यप ( विधायक जांजगीर चाम्पा )

बालेश्वर साहू ( विधायक जैजैपुर )

देर रात हुई घटना की सूचना मिलने के बाद जांजगीर मे भी पुलिस ने जिला अस्पताल मे उपचार की सक्रिय हो गई और जिला अस्पताल मे घायल का उपचार शुरू कराया,,वही एडिशनल एस पी उमेश कुमार कश्यप ने कहा कि जिस तरह घर मे घुस कर पहले गोली चलाई इससे मामला लूट की नियत प्रतीत नहीं हो रहा है,,घटना के बाद से पुलिस करहि गांव मे तैनात है CCTV फुटेज खंगालने मे जुटी है,,साथ ही साइबर सेल को जाँच मे लगा दिया है,,और गांव मे पुलिस बल तैनात कर दिया है,,

उमेश कुमार कश्यप ( एडिशनल एस पी जांजगीर चाम्पा )

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!