WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

एक घंटे में एक लाख से ज्यादा लोगों ने बांधी ‘साइबर जागृति राखी’, जांजगीर-चांपा का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

जांजगीर चांपा जिले में रक्षाबंधन से एक दिन पहले जांजगीर चांपा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए अनोखा ‘साइबर जागृति राखी अभियान’ चलाया। जिले के 432 ग्राम पंचायतों, शासकीय स्कूल-कॉलेज, सरकारी कार्यालय, जेल और निजी कारखानों में एक साथ यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक सिर्फ एक घंटे में एक लाख से ज्यादा लोगों ने एक-दूसरे की कलाई पर साइबर जागृति राखी बांधी,इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को साइबर ठगी से बचने और ऑनलाइन अपराधों के प्रति जागरूक करना था,जिले के अलग-अलग स्थानों पर पुलिस के साथ कोटवार, फॉरेस्ट विभाग के कर्मचारी और महिला कमांडो भी मौजूद रहे,लोगों को एक साथ बैठाकर साइबर अपराध से बचाव के संदेश दिए गए और उसके बाद साइबर जागृति राखी बांधी गई।

सोनल शर्मा ( छत्तीसगढ़ प्रभारी गोल्ड़न बुक आफ वल्ड रिकार्ड )

जिला मुख्यालय के ऑडिटोरियम से पूरे अभियान की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की गई,गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इस आयोजन को दर्ज कराने के लिए छत्तीसगढ़ की प्रभारी सोनल शर्मा भी कार्यक्रम की निगरानी करती रहीं,उन्होंने मंच से ही इस अभियान को ऐतिहासिक बताते हुए जांजगीर चांपा का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल होने की घोषणा की।

जन्मेजय महोबे ( कलेक्टर जांजगीर चाम्पा )

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि प्रदेशभर में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक सात सप्ताह का साइबर जागृति अभियान चलाया जा रहा है,इसी अभियान के तहत रक्षाबंधन के मौके पर जिले के लोगों को बड़ी संख्या में जोड़ने के लिए साइबर जागृति राखी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विजय कुमार पाण्डेय ( एसपी जांजगीर चाम्पा )

एसपी ने बताया कि अभियान के लिए जिले में महिला समूहों से विशेष रूप से साइबर जागृति राखियां बनवाई गईं और उन्हें इसका मेहनताना भी दिया गया। जिला प्रशासन,जिला न्यायालय,शासकीय विभागों और जिले के विभिन्न कारखानों ने भी इस अभियान में भागीदारी की,पुलिस का कहना है कि एक साथ एक लाख से ज्यादा लोगों को साइबर अपराध से बचाव का संदेश देना इस अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धि है,राखी के इस आयोजन ने भाई-बहन के रिश्ते के साथ साइबर अपराध से सुरक्षा का संदेश भी दिया और जांजगीर चांपा ने विश्व रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!