WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

पं. सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश शुरू, 13 अक्टूबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

जांजगीर-चांपा। पं. सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी स्नातक, स्नातकोत्तर, व्यवसायिक और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।
विश्वविद्यालय की पढ़ाई ऑनलाइन और दूरस्थ शिक्षा प्रणाली के माध्यम से संचालित की जा रही है। स्नातक स्तर पर बीकॉम, बीएससी जीव विज्ञान और गणित, बीबीए, बी.लिब., बीए और बीएड सहित कई पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।
इसी तरह स्नातकोत्तर स्तर पर एमएससी जंतुविज्ञान, वनस्पति विज्ञान, गणित और कंप्यूटर विज्ञान के साथ एमए में छत्तीसगढ़ी, हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, संस्कृत और शिक्षा जैसे विषय शामिल हैं। इसके अलावा एमकॉम, एमएसडब्ल्यू, एम.लिब. और एमबीए में भी प्रवेश लिया जा सकता है।
डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में योग विज्ञान, डीसीए और पीजीडीसीए सहित अन्य पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। प्रवेश की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट pssou.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
जांजगीर स्थित शासकीय टी.सी.एल. पीजी कॉलेज को अध्ययन केंद्र बनाया गया है। प्रवेश से संबंधित जानकारी के लिए समन्वय सहायक संतोष राठौर 9826340506 और सचिन साहू 9993817878 से संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!