No Slide Found In Slider.
रायपुर

त्योहारों से पहले सड़कें दुरुस्त होंगी, अरुण साव ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध काम पूरे करने के निर्देश

अंबिकापुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सरगुजा और सूरजपुर जिले के अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को काम में तेजी लाने और योजनाओं का लाभ सीधे आम लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

बैठक में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन और खेल विभाग के कामों की जानकारी ली गई। अरुण साव ने कहा कि अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से समझें और सभी काम समय पर पूरे करें। विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए।
नगरीय क्षेत्रों की समीक्षा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों को अक्टूबर तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहरों में साफ-सफाई और व्यवस्था सुधारने पर भी जोर दिया। राजस्व संग्रहण की हर महीने समीक्षा करने को कहा।
लोक निर्माण विभाग की समीक्षा में बरसात के बाद खराब हुई सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि त्योहारों का समय आने वाला है, इसलिए सड़क, पुल-पुलिया और अन्य निर्माण कार्य समय पर पूरे हों, ताकि लोगों को परेशानी न हो।
पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जल जीवन मिशन के कामों को गति देने, पेयजल की व्यवस्था सुचारू रखने और लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए गए। जल संबंधी अधोसंरचनाओं के रखरखाव और योजनाओं की नियमित निगरानी पर भी जोर दिया गया।


खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्राथमिक स्कूलों में खेल गतिविधियां बढ़ाने को कहा गया। स्कूलों के संकुलवार पीटीआई चिन्हित कर खेल गतिविधियां संचालित करने की योजना बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही सरगुजा ओलंपिक के पंजीयन का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने पर जोर दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!