1000 साल पुराने,दिव्य सोमनाथ शिवलिंग’के जांजगीर में होंगे दर्शन,25 अप्रैल को ऐतिहासिक मौका

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में 25 अप्रैल 2026 को एक बेहद खास और आध्यात्मिक आयोजन होने जा रहा है,,जांजगीर के रानी सती दादी मंदिर में उस दिव्य शिवलिंग के अवशेषों के दर्शन कराए जाएंगे,,जिनका संबंध सोमनाथ मंदिर के प्राचीन इतिहास से बताया जा रहा है,,मान्यता के अनुसार,,करीब 1000 साल पहले जब महमूद गजनी ने सोमनाथ मंदिर पर हमला किया था,,तब वहां स्थापित शिवलिंग अद्भुत शक्ति से हवा में स्थित था,,हमले के दौरान शिवलिंग खंडित हो गया और उसके टुकड़े अलग-अलग हो गए,,बताया जाता है कि इन पवित्र अवशेषों को दक्षिण भारत के ब्राह्मण परिवारों ने सदियों तक सुरक्षित रखकर पूजा की,,कहा जाता है कि एक प्राचीन भविष्यवाणी के अनुसार,,ये दिव्य अवशेष एक समय बाद “शंकर” नाम के संत को सौंपे जाएंगे,,इसी क्रम में ये शिवलिंग अब श्री श्री रवि शंकर को सौंपा गया है,,जो आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक हैं,,उनका संकल्प है कि इस शिवलिंग को फिर से सोमनाथ में स्थापित किया जाए,,फिलहाल यह शिवलिंग देशभर में दर्शन के लिए भ्रमण कर रहा है,,और इसी कड़ी में अब जांजगीर में भी श्रद्धालुओं को इसके दर्शन का अवसर मिलेगा,,कार्यक्रम 25 अप्रैल को शाम 6 बजे से 8 बजे तक होगा,,जिसमें विशेष पूजा-अर्चना भी आयोजित की जाएगी,,आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं और शिवभक्तों से इस ऐतिहासिक मौके पर पहुंचकर दर्शन करने की अपील की है,,यह आयोजन न सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा,,बल्कि जांजगीर के लिए एक यादगार ऐतिहासिक क्षण भी साबित हो सकता है।



