राज्य एवं शहर

जांजगीर चांपा में ट्रैफिक सिग्नलों पर शेड बनाने की मांग तेज,गर्मी से राहत दिलाने की पहल

जांजगीर चांपा जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच अब शहर के ट्रैफिक सिग्नलों पर खड़े लोगों की परेशानी को लेकर आवाज तेज हो गई है,,धूप में लंबे समय तक खड़े रहने को मजबूर राहगीरों और वाहन चालकों को राहत दिलाने के लिए जनप्रतिनिधियों ने पहल शुरू कर दी है।


विधायक व्यास कश्यप ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जांजगीर चांपा के पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है,,उन्होंने शहर के सभी प्रमुख ट्रैफिक सिग्नलों पर छाया शेड बनाने की मांग की है,,ताकि लोगों को तेज धूप और गर्मी से बचाया जा सके,,पत्र में विधायक ने बताया कि इन दिनों तापमान लगातार बढ़ रहा है,,कई जगह ट्रैफिक सिग्नल ठीक से काम नहीं कर रहे या फिर लोगों को काफी देर तक रुकना पड़ता है,,ऐसे में दोपहिया और पैदल चलने वाले लोग सबसे ज्यादा परेशान हो रहे हैं,,तेज धूप में खड़े रहने से बुजुर्गों,,बच्चों और महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है,,स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है,,लंबे समय से शहरवासियों द्वारा ट्रैफिक सिग्नलों पर शेड लगाने की मांग की जा रही है,,लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया,,गर्मी बढ़ने के साथ यह परेशानी और ज्यादा बढ़ गई है,,विधायक ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई करने का आग्रह करते हुए कहा है कि अगर प्रमुख चौराहों और सिग्नलों पर शेड बन जाते हैं तो लोगों को काफी राहत मिलेगी,,इससे न सिर्फ गर्मी से बचाव होगा,,बल्कि ट्रैफिक व्यवस्था भी बेहतर हो सकेगी,,इस पहल का स्थानीय नागरिकों ने स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि प्रशासन जल्द ही इस मांग को पूरा करेगा,,ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!