मिस छत्तीसगढ़ 2024 पूजा टांडेकर ने भरा अकलतरा नगर पालिका अध्यक्ष पद का नामांकन, चुनावी मैदान में मचेगी धूम,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

मिस छत्तीसगढ़ 2024 पूजा टांडेकर ने भरा अकलतरा नगर पालिका अध्यक्ष पद का नामांकन, चुनावी मैदान में मचेगी धूम,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर
नगरीय निकाय चुनाव में अपना भाग्य आजमाने के लिए अलग अलग कार्य क्षेत्र में परांगत प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतर रहे है,,कहीं गुपचुप,,चाय और टेलर का काम करने वाले प्रत्याशी चुनावी मैदान में आने से लोग के बीच चर्चा का विषय बन गया है,,वही अकलतरा नगर पालिका में शिव सेना ने मिस छत्तीसगढ़ को अध्यक्ष पद के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है,,कौन है मिस छत्तीसगढ़ कहाँ रहती है और कैसे प्रचार करती है देखिए इस खास रिपोर्ट में,,जांजगीर चाम्पा जिला के अकलतरा नगर पालिका में बीजेपी और कांग्रेस ने एस सी महिला के लिए आरक्षित सीट पर अपना प्रत्याशी खड़ा कर दिया है,,बीजेपी ने शांति भारते और कांग्रेस ने ज्योति जोशी के साथ नामांकन भर दिया है,,वही शिव सेना ने पूजा टांडेकर मिस छत्तीसगढ़ 2024 का नामांकन भर कर सबको चौका दिया है,,पूजा अकलतरा वार्ड 11 की रहने वाली है,,जो खैरागढ़ संगीत महाविद्यालय मे पढ़ाई भी कर रही है और छालीवुड में भी 2 फ़िल्म कर चुकी है,,टिकटाक में लाखों फालॉवर्स के साथ मॉडलिंग को अपना कैरियर बनाने कि सोच रखने वाली युवती अब चुनावी मैदान में कदम रख दी है,,और नगर के वोटर्स के बीच पहुंच कर वोट मांगने लगी है,,
पूजा टांडेकर ( शिव सेना से नगर पालिका अकलतरा अध्यक्ष प्रत्याशी )
पूजा का कहना है कि उसकी माँ और पूरा परिवार उसके काम को सराहते आए है और कभी रोक टोक नहीं की,,चुनाव लड़ने के लिए भी परिवार के साथ फॉलोवर्स भी साथ देना का भरोसा दिलाय है,,यही वजह है कि 24 साल में ही पूजा ने नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव के लिए अपना नामांकन भर दिया है, और जीतने के बाद नगर का विकास और हॉस्पिटल की व्यवस्था सुचारु करने की सोच रखती है
संतोषी टांडेकर ( पूजा की माँ )
अकलतरा नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए छत्तीसगढ़ सुंदरी ने नामांकन भर कर राजनीती में नया मोड़ ला दिया है,,संगीत महाविद्यालय में शिक्षा ले रही छात्रा अगर की अव्यवस्था को देख कर राजनीती में आई है और अपने फ़िल्म और रील के फॉलोवर्स के साथ अकलतरा वासियो का दिल जीतने का प्रयास कर रही है



