WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

मुलजिम की सुरक्षा में लापरवाही,आरक्षक निलंबित थाना अभिरक्षा से फरार आरोपी की तलाश जारी

जांजगीर चांपा जिले के मुलमुला थाना में अभिरक्षा में रखे गए आरोपी के फरार होने के मामले में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने सख्त कार्रवाई की है,,आरोपी की सुरक्षा में तैनात आरक्षक ओम प्रकाश डहरिया को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र जांजगीर से संबद्ध किया गया है।


पुलिस के अनुसार मुलमुला थाना क्षेत्र के अमोरा निवासी 33 वर्षीय फणेन्द्र सिंह के खिलाफ अवैध शराब बिक्री के मामले में आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया था,,पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद थाना मुलमुला में अभिरक्षा में रखा था,,उसकी सुरक्षा के लिए आरक्षक ओम प्रकाश डहरिया की ड्यूटी लगाई गई थी,,बताया गया कि आरोपी थाना अभिरक्षा में रहने के दौरान सुबह करीब 3 बजे से 6 बजे के बीच मौका पाकर फरार हो गया,,

आरोपी के फरार होने की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और उसकी तलाश शुरू कर दी गई,,पुलिस ने फरार आरोपी फणेन्द्र सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 262 के तहत मामला दर्ज किया है,,पुलिस की टीम आरोपी की पतासाजी में जुटी हुई है और उसके संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है,,,वहीं, आरोपी की सुरक्षा में तैनात आरक्षक ओम प्रकाश डहरिया की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने तत्काल निलंबन की कार्रवाई की है,,निलंबन के बाद आरक्षक को रक्षित केंद्र जांजगीर में संबद्ध किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!