Uncategorized

संविदा कर्मी कैबिनेट के बैठक से निराश हुए अब उग्र आंदोलन करने की दी चेतावनी

संविदा कर्मी कैबिनेट के बैठक से निराश हुए अब उग्र आंदोलन करने की दी चेतावनी
उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव के विगत दिनों मीडिया में दिए बयान के बाद संविदा कर्मचारियों को कैबिनेट बैठक से काफी उम्मीदें थी किंतु उनके संबंध में कैबिनेट बैठक में किसी भी प्रकार का निर्णय नहीं आने से संविदा कर्मचारियों में को निराशा हाथ लगी ।संविदा कर्मचारियों ने सरकार के प्रति अपना विरोध जताने के लिए सद्बुद्धि यज्ञ किया ताकि भगवान सरकार को उनके वादा पूरा करने की शक्ति प्रदान करें और वह अपनी जन घोषणा पत्र संविदा कर्मचारियों को नियमितीकरण का वादा पूरा कर सकें
अवगत हो कि 3 जुलाई से छत्तीसगढ़ के 54 विभागों में कार्यरत 45000 संविदा कर्मचारी अनिश्चितकालीन आंदोलन में चले गए हैं। महासघ के जिला संयोजक डॉ अमित मिरी ने बताया कि सरकार के पौने पांच साल बीत जाने के बाद भी नियमितिकरण के संबंध में निर्णय नहीं ले जाना यह दुखद स्थिति है। समाचार पत्रों में 6 जुलाई के कैबिनेट बैठक में संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की संभावना जाहिर की गई थी। जिसके बाद प्रदेश के 45000 संविदा कर्मचारियों को सरकार से आश बंधी थी कि मौजूदा भूपेश सरकार से तोहफा मिलेगा, किंतु ऐसा हुआ नहीं । जिसके कारण कर्मचारियों में सरकार के प्रति भारी रोष उत्पन्न है। वर्तमान में अनिश्चितकालीन आंदोलन पर हैं, सरकार जल्द निर्णय नहीं लेती तो आने वाले दिनों में यह आंदोलन और भी ज्यादा उग्र होता जाएगा। कल जानकी जिले में संविदा कर्मचारियों के द्वारा महा रैली निकालकर के कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा तत्पश्चात अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए 10 तारीख से सपरिवार रायपुर में प्रदर्शन किया जायेगा आज के सम्मेलन में आंदोलन में लुमेश्वर देवांगन जिला सहसंयोजक श्री विजय निर्मलकर जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अमरीश श्रीवास कार्तिक बघेल नील सागर यादव राज दिवाकर अनीता सिंह रोशनी वर्मा मणि शंकर जयसवाल डॉ सुशील सूर्यवंशी विवेक शर्मा अनूप मनहर रामायण सिंह श्री विनोद गोपाल आशीष शर्मा सहित सैकड़ों संविदा साथी उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!