WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

किसान को क्यों नहीं मिल पा रहा है बोनस का पैसा आखिर क्या है वजह


किसान को क्यों नहीं मिल पा रहा है बोनस का पैसा आखिर क्या है वजह


प्रदेश ने बीजेपी की सरकार बनने के बाद मोदी ग्यारंटी को पूरा करते हुए बीजेपी ने वर्ष 2014 -15 और 2015 -16 का बोनस जारी कर दिया है,, बोनस की राशि अपने खाता में देख कर जिले के किसानो में ख़ुशी की लहर देखी गई,, लेकिन अभी भी जिले के 20 प्रतिशत किसान ऐसे है जिनके खाता में अब तक बोनस की राशि नहीं आ पाई है,, वही जिन किसानो के खाता में बोनस की राशि आ गई है उन्हें अपने खाता से राशि निकालने में भारी मशक्क्त करना पड रहा है,,वही जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी ने किसानो की समस्या दूर करने के लिए प्रबंधन द्वारा इंतजाम करने का दावा किया,,प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद मोदी की ग्यारंटी को पूरा करते हुए दो साल का पुराना बोनस राशि जारी कर दी गई,,जिसमे जांजगीर चाम्पा जिला के 53116 किसानो को वर्ष 2014 -15 का 92.82 करोड़ रूपये और वर्ष 2015 -16 में 56711 किसानो को 97.04 करोड़ रूपये जारी किया गया,, लेकिन अभी भी जिले के 20 प्रतिशत ऐसे किसान है जिनके खाता में अब तक बोनस राशि नहीं आयी है,,किसानो के मुताबिक 2014 में उनके पिता के खाता में धान बेचा गया था और अब उनके निधन होने के बाद बैंक अकाउंट बंद हो गया है अब उस राशि को कैसे लिया जाए इसकी जानकारी नहीं है,,वही जिन किसानो के ख़ाता में बोनस राशि आ गई है उन्हें बैंक में लम्बी लाइन लगने के बाद मिल रही है,,बोनस राशि के वितरण में किसानो को हो रही समस्या और कई किसानो के बैंक एकाउन्ट बंद होने से बोनस राशि नहीं मिलने की शिकायत के मामले में जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने किसानो के खाता में सीधा बोनस कि राशि ट्रांसफर कर दिया है,, लेकिन कई किसानो द्वारा एकाउन्ट से लेन देन नहीं करने के कारण एकाउन्ट बंद हो गया है,,जिसे प्रारम्भ करने के लिए किसान पास बुक नंबर,,आधार कार्ड और खाता धारको के निधन होने पर मृत्यु प्रमाण पत्र तहसील आफिस में जमा करने के बाद एकाउन्ट पुनः शुरु किया जायगा,,इसके अलावा किसानो को बोनस राशि निकालने में कोई तकलीफ ना हो इसके लिए 15 हजार नए एटीएम जारी किया गया है,,और सहकारी बैंको में भी किसानो के खाता से पैसा निकालने कि सुविधा दी गई है,,लेकिन एक साथ अधिक किसान आने के कारण लाइन लम्बी होती है,,मोदी कि ग्यारंटी में शामिल 2 साल के बोनस राशि को पा कर किसानों में ख़ुशी की लहर है,,वही किसान बैंक प्रबंधन और जिला प्रशासन से पैसा निकासी की व्यवस्था सुधारने की मांग कर रहे है,,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!