छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन स्टोर प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटर पर अवैध उगाही का गंभीर आरोप लगाया है हमालो ने,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन स्टोर प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटर पर अवैध उगाही का गंभीर आरोप लगाया है हमालो ने,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर








जांजगीर – चाम्पा जिले में सीजी एमएससी ( छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन ) के हमालों ने स्टोर प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटर पर अवैध उगाही का गंभीर आरोप लगाया है। हमालों का दावा है कि वे लंबे समय से ट्रकों से दवाइयों के कार्टून उतारने का काम कर रहे हैं,,जिसके लिए उन्हें प्रति कार्टून 5 रुपये भुगतान किया जाता है। हालांकि,,स्टोर प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटर कथित तौर पर उन पर दबाव डालकर 2 रुपये प्रति कार्टून वापस लेने की कोशिश करते हैं,,जो कि फोने पे पीटीएम (पेमेंट ऐप) के माध्यम से होता है। यह अवैध उगाही का सिलसिला कई वर्षों से चल रहा है,,जिससे मजदूरों में गहरी नाराजगी है

हमालों ने जब इस शोषण के खिलाफ आवाज उठाई और 9 सितंबर को जिला स्वास्थ्य अधिकारी को लिखित शिकायत दी,,तो उन्हें इसकी सजा भुगतनी पड़ी,, शिकायत दर्ज कराने के कुछ ही घंटे बाद,,तीन मजदूरों को उनकी नियमित सेवाओं से हटा दिया गया,,इसके बाद मजदूर और भी अधिक आक्रोशित हो गए हैं और अब दोषी स्टोर प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही वे अपनी नौकरियों को वापस पाने के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं।

मजदूरों का कहना है कि यह मुद्दा सिर्फ आर्थिक शोषण तक सीमित नहीं है,,बल्कि उनके रोज़गार के अधिकारों का भी हनन हो रहा है। मजदूरों की इस शिकायत से यह साफ हो गया है कि किस तरह से सिस्टम में भ्रष्टाचार जड़ें जमा चुका है और यह केवल एक स्थानीय मुद्दा नहीं है,,बल्कि बड़े पैमाने पर फैले हुए भ्रष्टाचार की एक मिसाल है।

अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इस मामले में क्या कदम उठाते हैं और मजदूरों को न्याय मिलता है या नहीं।



