राज्य एवं शहर

जांजगीर-चांपा: हार्डवेयर दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा,पुलिस आरक्षक भी निकला शामिल, 10 लाख का माल जब्त

जांजगीर-चांपा: हार्डवेयर दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा,पुलिस आरक्षक भी निकला शामिल, 10 लाख का माल जब्त

 

जांजगीर-चांपा जिले में चोरी की बड़ी वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। चौंकाने वाली बात ये है कि इस गिरोह में पुलिस विभाग का ही एक आरक्षक भी शामिल था। पकड़े गए आरोपियों में 4 नाबालिग भी शामिल हैं। कुल 8 लोगों को पुलिस ने धरदबोचा है।

यह गिरोह रात के अंधेरे में हार्डवेयर और निर्माण सामग्री की दुकानों को निशाना बनाता था। चांपा और जांजगीर थाने की पुलिस और सायबर सेल की संयुक्त टीम ने मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

गिरफ्तार आरक्षक की पहचान शशिकांत कश्यप के रूप में हुई है, जो फिलहाल जांजगीर-चांपा रक्षित केंद्र में पदस्थ था। जानकारी के मुताबिक, वह चोरी का सामान अपने निर्माणाधीन मकान में इस्तेमाल कर रहा था, वहीं कुछ सामान अपने साथियों को भी बांटा गया था।

पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 10 लाख रुपये की चोरी की सामग्री जब्त की है, जिसमें भवन निर्माण की छड़, ग्रेनाइट पत्थर, मोटरसाइकिल और पिकअप वाहन भी शामिल हैं।

पुलिस की यह कार्रवाई न सिर्फ एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ है, बल्कि यह भी साबित करती है कि कानून के रखवाले जब कानून तोड़ें, तो अंजाम क्या हो सकता है। फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल दाखिल कर दिया है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!