जांजगीर चांपा 15 अक्टूबर तक रेत खनन पर रोक,अवैध उत्खनन पर सख्ती

जांजगीर चांपा 15 अक्टूबर तक रेत खनन पर रोक,अवैध उत्खनन पर सख्ती
जांजगीर चांपा जिले में 10 जून से 15 अक्टूबर तक रेत खनन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है,बारिश के मौसम में नदियों की सुरक्षा और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए शासन ने यह फैसला लिया है,इस आदेश का सख्ती से पालन हो,इसके लिए कलेक्टर जनमेजय महोबे ने जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक ली,बैठक में कलेक्टर ने खनिज,पुलिस,राजस्व,परिवहन और वन विभाग के अफसरों को मिलकर अवैध खनन और परिवहन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए,पिछले ढाई महीनों में अवैध रेत खनन और परिवहन के कुल 227 प्रकरण दर्ज किए गए हैं,जिससे करीब 64 लाख रुपये की वसूली हुई है,इसके अलावा 27 मामलों में 7 लाख रुपये और वसूलने की संभावना है,खनिज विभाग को इन ढाई महीनों में लगभग 70 लाख रुपये की सेटलमेंट राशि भी मिली है,जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितनी बड़ी मात्रा में रेत का अवैध उत्खनन हो रहा था
जन्मेज महोबे ( कलेक्टर जांजगीर चांपा )
रेत डंपिंग पर भी नजर
जिले में रेत डंप करने के लिए 17 लोगों को अनुमति दी गई है,जबकि 14 लोगों को नोटिस देकर उनसे डंप की जानकारी मांगी गई है,तय सीमा से ज्यादा रेत पाए जाने पर उन पर कार्रवाई होगी
अवैध रेत खनन पर कलेक्टर सख्त
जिले में महानदी और हसदेव नदी के सिर्फ 5 घाट ही अधिकृत हैं,जहां रेत खनन की अनुमति है,बाकी घाटों पर माफिया अवैध रूप से चैन माउंटेन मशीनों से रेत निकाल रहे हैं,इस पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को संयुक्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं
वाहनों पर भी निगरानी
अधिकारियों को भारी वाहनों की क्षमता से अधिक परिवहन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं,साथ ही कोयला और डस्ट ले जाने वाले वाहनों को ढंककर चलाने के आदेश दिए गए हैं।
मॉनिटरिंग के लिए माइनिंग सर्विलांस सिस्टम का इस्तेमाल होगा
रेत खनन पर 15 अक्टूबर तक रोक है। कलेक्टर ने टास्क फोर्स बनाकर अवैध उत्खनन,परिवहन और भंडारण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं अब हर विभाग मिलकर इस पर नजर रखेगा



