WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

ट्रेन में दोस्ती कर साढ़े छह लाख की ठगी जांजगीर पुलिस ने यूपी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा जिला के कोतवाली पुलिस ने ठगी के मामले मे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है,,दोनों आरोपियो ने जांजगीर के प्रमोद कुमार पाण्डेय से ट्रेन मे दोस्ती कर साढ़े छः लाख रूपये लेकर धोखाधड़ी की थी,,दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले है,,आरोपियों को पकड़ने के लिए थाना प्रभारी ने प्रार्थी का बड़ा भाई बन कर आरोपियों से पैसे की लेन देन मे नोटरी कराने का झांसा देकर जांजगीर बुलाया और आरोपियों को पकड़ने मे सफलता हासिल की

अगर आप ट्रेन मे यात्रा कर रहे है और ट्रेन मे किसी से दोस्ती हो जाए तो सावधान हो जाइए,,दोस्ती को बातचीत से पैसे के लेन दें तक ना बढ़ाए,,क्योंकि आप भी हो सकते है ठगी के शिकार,,ताज़ा मामला जांजगीर चाम्पा जिला के वार्ड 14 मे रहने वाले प्रमोद कुमार पांडे के साथ हुआ 25 जून को थाना पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका परिवार 20 मई को उत्तराखंड मे ट्रेन से तीर्थ यात्रा कर रहे थे,,तभी कृष्णा नन्द सिंह नाम का युवक उन्हें मिला और अपना परिचय एमबीबीएस द्वितीय वर्ष एम्स ऋषिकेश का छात्र होना बताया,,और अपनी नीचे का बर्थडे प्रमोद कुमार पाण्डेय के साथ शेयर किया,,यात्रा के दौरान बातचीत से परिचय बढ़ा,,सुबह प्रमोद पाण्डेय का बैग चोरी हो गया और युवक ने अपना परिचय रेलवे पुलिस से होने का दावा करते हुई बैग वापस दिलाने का आश्वासन दिया और मोबाईल नंबर लीं,,साथ ही अपने पारिवारिक समस्या बताते हुए 16 मई को 50 हजार रूपये फोन पे से उधार मांग की,,और 18 जून को उसने पैसे वापस लौटा दिया,,जिसके बाद प्रमोद पांडेय का परिवार 20 मई को अपने घर पहुंच गया,,तभी कृष्णा नन्द ने उनका खोया बैग मिलने की सूचना दी और बैग को कुरियर के माध्यम से जांजगीर पहुंचवाया,,इससे प्रमोद पाण्डेय का विश्वास और दोस्ती और बढ़ गया,,कृष्णा नन्द ने 26 मई को फिर से प्रमोद पाण्डेय को फोन लगाया और अपने पिता से बात कराते हुए चंडीगढ़ मे जमीन रजिस्ट्री कराने के लिए 6 लाख 50 हजार रूपये उधार मांगी,,और दो दिन मे पैसा वापस करने का भरोसा दिलाया,,प्रमोद पाण्डेय ने दोस्ती की मदद करने की नियत से राशि आरटीजीएस कर दिया और जिसके बाद आरोपी ने 31 मई को 70 हजार रूपये और 18 जून को 5 हजार रूपये फोन पे किया और शेष रकम देने मे टाल मटोल करने लगा 23 जून को फिर से 5 लाख रूपये की मांग की,,जिससे प्रमोद कुमार पाण्डेय को ठगी होने का एहसास हुआ और उसने पुलिस की मामले की शिकायत दर्ज कराई

प्रार्थी की शिकायत को समझने की बाद थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने झांसे बाजो को अपने झाँसा मे लिया और प्रमोद कुमार पाण्डेय का बड़ा भाई बन कर फोन से बात की और कृष्णा नन्द द्वारा किए गए मदद के लिए धन्यवाद दिया और उन्हे पांच लाख रुपए देने की एवज मे कानूनी दस्तावेज बनाने की लिए अपने रिस्तेदार की और साथी को भी जांजगीर बुलाया और कृष्णनंद ने नैला रेलवे स्टेशन मे अकेले आने की लिए कहा 25 जून की रात कृष्णनंद अपने साथी के साथ नैला रेलवे स्टेशन मे पहुंच गए,,और पुलिस ने घेरा बंदी कर दोनों आरोपियों को हिरासत मे लिया

कविता ठाकुर (डीएसपी जांजगीर)

जांजगीर पुलिस ने 25 जून की सुबह मामले मे पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज की और तत्काल आरोपी कृष्णानन्द को लिखा पढ़ी कर 5 लाख रूपये देने का झांसा देकर जांजगीर बुलाया,,पुलिस की हत्थे चढे आरोपी कृष्णानन्द ने अपने साथी सर्वेश पाण्डेय की साथ मिल कर ठगी करना स्वीकार किया,,और ट्रेन मे प्रमोद कुमार पांडे का बैग चोरी कराने और उसे वापस भेजनें को ठगी का पहला हिस्सा बताया और अपने साथी सर्वेश पाण्डेय को अपना पिता बना कर प्रमोद कुमार पाण्डेय से बात करा कर भरोसा दिलाया और साढे छः लाख रूपये लेने और इसी तरह और भी पैसा निकालने की प्लानिंग का खुलासा किया,,कोतवाली पुलिस ने उत्तर प्रदेश की बलिया जिला की विशेषपुर की रहने वाले कृष्णानन्द सिंह और उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिला की देवघटा की रहने वाले सर्वेश पाण्डेय को धारा 318(4),3(5)BNS 66 डी आई टी एक्ट की तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!