राज्य एवं शहर

7 अगस्त को जांजगीर चाम्पा में सीएम की बड़ी बैठक, 17 जिलों के अफसर और मंत्री होंगे शामिल

 

जांजगीर चाम्पा जिले में 7 अगस्त का दिन बेहद खास होने जा रहा है,,इस दिन जिले के जिला पंचायत भवन में अनुसूचित जाति प्राधिकरण की बड़ी और महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है,,जिसकी अध्यक्षता खुद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे,,मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी बैठक,,इस बैठक में राज्य के 17 जिलों के कलेक्टर,,पुलिस अधीक्षक,,विभागीय अधिकारी और कई मंत्री शामिल होंगे,,इतने बड़े स्तर की बैठक पहली बार जिले में हो रही है,,जिससे जिला प्रशासन ने तैयारियों मे जुट गई है,,प्रशासन ने कमान संभाली,,सुरक्षा के कड़े इंतजाम मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है,,सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरे शहर में चाक-चौबंद इंतजाम किए जा रहे हैं,,जिला मुख्यालय और आसपास के इलाकों में पुलिस बल तैनात किया जा रहा है ताकि किसी भी तरह की कोई चूक न हो,,हेलीपैड और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त किये जा रहे है,,मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर से आने की संभावना को देखते हुए हेलीपैड की तैयारी भी तेजी से चल रही है,,साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुचारू रखने के लिए अलग से प्लान तैयार किया गया है,,जिससे आम जनता को भी कोई असुविधा न हो

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!