उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी का हुआ भव्य स्वागत

जांजगीर।प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी एक दिवसीय प्रवास पर जांजगीर पहुंचे। उनका आगमन भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के लिए हुआ। जांजगीर के नेताजी चौक में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लीलाधर सुल्तानिया, जनसेवक अमर सुल्तानिया और भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेश यादव के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया।कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों के साथ, डोल-ताशों और फटाकों की गूंज के बीच उप मुख्यमंत्री अरुण साव का गर्मजोशी से स्वागत किया। सांसद कमलेश जांगड़े समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। खुले मंच पर पगड़ी पहनाकर और बड़े गज-माला से उनका अभिनंदन किया गया।इस मौके पर कमला पाटले (पूर्व सांसद), गुलाब सिंह चंदेल, गगन जयपुरिया, प्रदीप सराफ, मनीष तिवारी, विवेक सिंह, रामेश्वर पटेल, जितेंद्र खांडे, पार्षद निर्मला सिंह, पंकज कहरा, नंदलाल यादव, सनत पांडेय, प्रेमलता कौशिक, उमा सोनी, संतोषी दुबे, उर्मिला निर्मलकर, संतोषी साहू, प्रतिमा डहारे, पुष्पेंद्र निर्मलकर, राकेश रूपवानी, सुनील पांडेय, मुकेश भोपालपुरिया, रितेश राठौर, रवि पांडेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से अभिभूत होकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह ही संगठन की ताकत है और इसी सहयोग से प्रदेश में विकास की नई ऊँचाइयाँ हासिल की जाएंगी।कार्यक्रम में जिले भर से भाजपा कार्यकर्ता, सरपंच, स्थानीय जनप्रतिनिधि और आमजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूरे वातावरण में उत्साह और जोश का माहौल बना रहा।



