राज्य एवं शहर

चैंबर ऑफ कॉमर्स ने जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर से की मुलाकात, व्यापार से जुड़ी समस्याओं पर की चर्चा

जांजगीर। चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर श्रीमती सुषमा लाल से मुलाकात कर उन्हें जांजगीर में पदस्थापना पर स्वागत किया और व्यापार से जुड़ी समस्याओं पर बातचीत की। कुछ दिन पहले ही उनकी जांजगीर में पदस्थापना हुई है। चैंबर ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं और जीएसटी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।चैंबर के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में जीएसटी में बड़े बदलाव किए गए हैं, जिससे व्यापारियों को राहत मिली है। इससे महंगाई पर लगाम लगेगी और आने वाले त्योहारों में व्यापार बढ़ने की संभावना है। रोजमर्रा की वस्तुएं सस्ती होने से बाजार में रौनक बढ़ेगी और व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी।इस दौरान उमेश गोयल, भरत टहलानी, दीपक पालीवाल, धनराज अग्रवाल और धीरज जैन ने बताया कि जांजगीर में जीएसटी से जुड़े विषयों पर एक बड़ी कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें व्यापारियों को नई जानकारी दी जाएगी। साथ ही वर्तमान में आ रही परेशानियों और विसंगतियों को लेकर अधिकारियों से सहयोग की अपील की गई। असिस्टेंट कमिश्नर ने व्यापारियों के साथ सामंजस्य बनाकर काम करने का भरोसा दिया और जीएसटी में सुधार के लिए अधिकारियों के साथ मिलकर प्रयास करने की बात कही।मुलाकात के दौरान चैंबर के संरक्षक उमेश गोयल, अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष भरत टहलानी, उपाध्यक्ष धीरज जैन, धनराज अग्रवाल, प्रदेश मंत्री दीपक पालीवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। व्यापारियों ने इस पहल का स्वागत किया और जीएसटी से जुड़े मुद्दों पर आगे भी सहयोग बनाए रखने की बात कही।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!