जिला अस्पताल से फरार हुआ विचाराधीन बंदी लापरवाही पर जेल प्रहरी बर्खास्त

जांजगीर चांपा जिले के जिला अस्पताल से विचाराधीन बंदी के फरार होने के मामले में लापरवाही बरतने वाले जेल प्रहरी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है,,इस संबंध में कार्यालय पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर कार्रवाई की गई,,जानकारी के अनुसार धोखाधड़ी के मामले में आरोपी पंचराम निषाद उर्फ पंचू पिता गणेशराम निषाद उम्र 37 वर्ष निवासी चंदेली थाना चंद्रपुर, हाल मुकाम सरायपाली जिला महासमुंद को जिला जेल खोखरा भांठा जांजगीर में निरुद्ध किया गया था। बीते दिनों उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया था,,इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात जेल प्रहरी भुनेश्वर सिंह पैकरा द्वारा गंभीर लापरवाही बरतने के कारण बंदी अस्पताल से फरार हो गया। मामले की जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित जेल प्रहरी को सेवा से पृथक कर दिया गया है,,प्रशासन ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए सख्त कार्रवाई की है। पुलिस और जेल विभाग फरार बंदी की तलाश में जुट गई है।



