जांजगीर चांपा विकसित भारत जी राम जी योजना से मजदूरों में बढ़ा भरोसा – पंकज अग्रवाल

पंकज अग्रवाल ने जांजगीर-चांपा जिला के नवागढ़ ब्लॉक के पचेड़ा गांव में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जाकर “विकसित भारत जी राम जी” योजना में काम कर रहे मजदूरों से मुलाकात की।उन्होंने कहा कि इस योजना का मकसद समाज के आखिरी व्यक्ति तक विकास पहुँचाना है।

यह सिर्फ पैसे देने की योजना नहीं, बल्कि गरीब, किसान और युवाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने की पहल है।अग्रवाल ने बताया कि सरकार चाहती है कि हर मजदूर को नियमित काम मिले, मजदूरी सही दर पर मिले और पैसा सीधे बैंक खाते में पहुंचे, ताकि बिचौलियों की जरूरत न पड़े। इससे गांव में ही रोजगार बढ़ेगा और बाहर पलायन कम होगा।इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल जिला संयोजक अनिल शर्मा समेत गजेंद्र सिंह, गजानंद ध्रुव, अमित मित्तल, खुशाल कश्यप, बजरंग कश्यप, किशोर करियारे और प्रियांश कुमार भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मजदूरों ने भी योजना को लेकर अपनी खुशी जताई और कहा कि इससे उन्हें काम और आय दोनों में सहारा मिल रहा



