करनौद गांव के पास पलटी यात्री बस 50 से ज्यादा सवारदर्जनभर घायल 2 की हालत गंभीर

जांजगीर चांपा जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया,,करनौद गांव के पास यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस में 50 से अधिक महिला,,पुरुष और बच्चे सवार थे,,
जानकारी के मुताबिक, कोरबा जिले के जमनीपाली से राजधानी बस सर्विस सुबह सारंगढ़ के लिए निकली थी,,करीब 7:30 बजे चांपा बस स्टैंड से बिर्रा के लिए रवाना होने के बाद सुबह लगभग 8 बजे करनौद गांव के पास बस अचानक अनियंत्रित हो गई और पलट गई,,हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई,,घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे,,
उन्होंने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की,,स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया,,इस हादसे में दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गए हैं,,जिन्हें इलाज के लिए बम्हनीडीह स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है,,वहीं 2 यात्रियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है,,जहां उनका इलाज जारी है,,मामले में सीएसपी योगिता खापर्डे ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है,,सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और बम्हनीडीह पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है



